Agra News: आगरा हाइवे पर अवैध स्टॉपेज करने वाली बसों पर बड़ी कार्रवाई, 66 बसों के चालान,17 सीज

Published On: July 6, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा हाइवे पर अवैध स्टॉपेज करने वाली बसों

Agra News: आगरा शहर के प्रमुख हाइवे मार्गों पर अवैध रूप से बसें रोककर सवारियां बैठाने और उतारने वाले चालक परिचालकों के खिलाफ रविवार को यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पूरे दिन वाली चली इस कार्रवाई में कुल 66 बसों पर कार्रवाई की गई। इनमें 17 बसों को सीज किया गया, जबकि 49 बसों के चालान काटे गए। प्रशासन का कहना है कि हाइवे पर मनमाने ढंग से बसें रोकने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

यातायात पुलिस ने यह अभियान आईएसबीटी कट से लेकर रामबाग फ्लाईओवर तक चलाया। इस दौरान उन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी गई, जहां अक्सर निजी और रोडवेज बसें निर्धारित स्टॉपेज के बजाय सड़क किनारे खड़ी होकर सवारियां भरती है। पुलिस टीम ने ऐसे सभी वाहनों के खिलाफ नियमों के तरह करवाई कि।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा मिलीं बसें

अभियान के दौरान आईएसबीटी कट, ट्रांसपोर्ट नगर अंडरपास, भगवान टॉकीज, अबुल उल्लाह दरगाह कट, वाटर वर्क्स और रामबाग फ्लाईओवर जैसे स्थानों पर बसों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, इन इलाकों में अवैध स्टॉपेज के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस पहले भी बस संचालकों को कई बार निर्धारित स्टॉपेज का पालन करने की चेतावनी दे चुके है। इसके बावजूद नियमों का उत्लंघन जारी रहने पर यह विशेष अभियान चलाया गया।

17 बसें सीज, 49 के काटे गए चालान: (Agra News)

डीसीपी यातायात ने बताया कि पूरे दिन चले अभियान में अवैध रूप से सवारियां भरने वाली 17 बसों को सीज किया गया। इसके अलावा 49 बसों के चालान भी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले चालक परिचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी। रोडवेज अधिकारियों ने भी चालक परिचालकों को निर्देश दिए है कि बसें केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही रोकी जाएं। यदि कोई बस हाइवे पर अवैध तरीके से सवारियां भरते हुए पाई गई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।

प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से हाइवे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और यात्राओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही बस संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Agra News: शादी में जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आठ दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment