Agra News: पहली बारिश में झुकी बुद्धा पार्क की दीवार, आगरा की 10 करोड़ की परियोजना पर सवाल

Published On: जुलाई 11, 2026
Follow Us & Share
Agra News: पहली बारिश में झुकी बुद्धा पार्क की बाउंड्रीवॉल

Agra News: आगरा शहर के कालिंदी विहार 100 फूटा रोड पर निर्माणाधीन बुद्धा पार्क पहली ही बारिश के बाद विवादों में आ गया है। करीब 10 करोड़ रूपये की लगात से विकसित हो रहे इस पार्क की बाउंड्रीवॉल मुख्य सड़क की ओर झुक गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। दीवार में कई स्थानों पर दरारें भी दिखाई दी है, जबकि पास में लगे बिजली के खंभे भी टेढ़े होकर दीवार का सहारा लेते नजर आए।

घटना के बाद नगर निगम ने क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हुई बारिश के बाद पार्क के किनारे की मिट्टी का कटाव हो गया। इसके चलते बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा सड़क की ओर झुक गया।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मिट्टी का उचित कंप्रेशन नहीं किया गया। साथ ही वर्षा के पानी से होने वाले कटाव को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए गए। लोगों का कहना है कि करोड़ों रूपये की परियोजना में निर्माण मानकों का पूरा तरह पालन होना चाहिए था। पहली ही बारिश में दीवार का झुकना और बिजली के खम्भों का प्रभावित होना लापरवाही की ओर इशारा करता है।

घटना केe बाद क्षेत्र के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबधित एजेंसी के खिलाफ सख्त करवाई कि जानी चाहिए। लोगों का मानना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाउंड्रिबॉल को हटाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित हिस्से का पुनर्निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। निर्माण एजेंसी से भी पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि नुकसान के कारणों का पता लगाया जा सके।

महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगा सवाल: (Agra News)

बुद्धा पार्क शहर की महत्वपूर्व विकास परियोजनाओं में शामिल है। यह पार्क पुराने कूड़ा डंपिंग स्थल की जमीन पर विकसित किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र को आधुनिक पार्क के रूप में विकसित करना और लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराना है। पार्क में गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं, हरित क्षेत्र, पाथवे और अन्य सुविधाएं विकसित की जानी है। हालांकि पहली बारिश में सामने आई इस घटना ने परियोजना की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

Agra Weather Today: आज हल्की धूप, बारिश की संभावना, 10 दिनों में 177 मिमी बारिश दर्ज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment