Agra Weather Today: आज हल्की धूप, बारिश की संभावना, 10 दिनों में 177 मिमी बारिश दर्ज

Published On: जुलाई 11, 2026
Follow Us & Share
Agra Weather Today: आगरा मौसम अपडेट

Agra Weather Today: पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद शनिवार सुबह आगरा में हल्की धूप देखने को मिली। सुबह मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बदल छाने और एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। हालांकि आसपास मै बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

10 दिनों में सामान्य से अधिक बारिश

जुलाई के शुरुआत से अब तक आगरा में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। एक जुलाई से 10 जुलाई के बीच जिले में 77 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य औसत से करीब 66 प्रतिशत अधिक मानी जा रही है। लगातार हुई बारिश से मौसम सुहावना जरूर हुआ, लेकिन नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक कई बार बारिश और बूंदाबांदी हुई।

सुबह तेज बारिश के बाद दिनभर रुक-रुक कर हल्की वर्षा होती रही। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार कम रहने से वातावरण में नमी बढ़ी और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आगरा में हल्की धूम के बीच मौसम का बदला मिज़ाज़

तापमान में दिखा बदलाव

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की दिन में बादल छाए रह सकते हैं और एक या दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने के संकेत है। अगले कुछ दिनों तक बदलो की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन फिलहाल भारी बारिश की संभावना कम बताई जा रही है।

उमस से लोग परेशान:(Agra Weather Today)

बारिश कम होने और तेज धूप निकलने के कारण शहर में उमस बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग पर्याप्त पानी पीएं, दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचे और मौसम में बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसम का यह बदलता मिजाज आने वाले दिनों में गर्मी और उमस दोनों का एहसास कर सकता है।

Agra Cyber Crime: मैट्रीमोनियल साइट से 7 युवतियों को बनाया शिकार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

Agra Weather: बूंदाबादी से मिली राहत, 8-9 को भारी बारिश और तेज हवाओ का अलर्ट

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment