Agra Weather News: आगरा में बादल छाए, 38 डिग्री के पार तापमान, आज बारिश की संभावना

Published On: July 15, 2026
Follow Us
Agra Weather News: आगरा में बादल छाए

Agra Weather News: आगरा शहर में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन तापमान अब भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में एक या दो बार बुंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि तेज और लगातार बारिश की संभावना फिलहाल कम बताई गई है। पिछले चार दिनों से आगरा में बारिश नहीं होने के कारण उमस लगातार बढ़ रही थी। मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बुधवार सुबह बादल छाने के बाद मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया गया।

38 डिग्री के पास पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में बढ़ोतरी के साथ नमी अधिक होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश का इंतजार जारी: (Agra Weather News)

इस मानसून सीजन में जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद पिछले कई दिनों से शहर में बारिश नहीं हुई है। एक जुलाई से अब तक जिले में करीब 180.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से अधिक मानी जा रही है। इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला थमने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। जबकि 19 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जुलाई के आसपास मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उस दौरान तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल आगरा में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना जरूर दिखाई दे रहा है, लेकिन उमस और गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

Agra Weather Today: आगरा में फिर बढ़ा तापमान, जानिए कब मिलेगी बारिश से राहत

आगरा में 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
15 जुलाई 34°C30°C
16 जुलाई 36°C31°C
17 जुलाई35°C29°C
18 जुलाई 34°C29°C
19 जुलाई34°C30°C
20 जुलाई 31°C28°C
21 जुलाई 28°C26°C

आगरा में 40 लाख की लूट निकली फर्जी, 60 लाख के कर्ज ने खुलवा दिया पूरा राज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment