Agra Weather Today: आगरा में फिर बढ़ा तापमान, जानिए कब मिलेगी बारिश से राहत

Published On: July 14, 2026
Follow Us
Agra Wearther Today: 19 जुलाई से बारिश के आसार

Agra Weather Today: आगरा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मंगलवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई तक शहर में मौसम साफ रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश के कोई खास असर नहीं है। लगातार धूप और बढ़ती उमस के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राहत की खबर यह है कि 19 जुलाई से या फिर 20 जुलाई से मौसम बदल सकता है। विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार है।

18 जुलाई तक तेज धूप और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आगरा में आसमान साफ रहेगा। दिनभर तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लगातार धूप के कारण उमस बढ़ेगी और दोपहर के समय गर्मी अधिक महसूस होगी। पिछले तीन दिनों से आगरा में न तो बारिश हुई है और न ही बुंदाबांदी देखने को मिली। तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी।

आगरा मौसम अपडेट

बारिश के आंकड़े क्या कहते है: (Agra Weather Today)

इस मानसून सीजन में जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। एक जुलाई से 13 जुलाई तक जिले में लगभग 180 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से अधिक मानी जा रही है। इसके बाद से बारिश का सिलसिला थम गया और पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जुलाई से पश्चिमी और पूर्वी हवाओ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आएगा।

इस दौरान तेज आंधी के साथ एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद भी वातावरण में नमी बनी रह सकती है।

आगरा में आने वाले 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
14 जुलाई 36°C 26°C
15 जुलाई 35°C 30°C
16 जुलाई 36°C 30°C
17 जुलाई35°C 30°C
18 जुलाई 33°C 29°C
19 जुलाई34°C 30°C
20 जुलाई 33°C 30°C

Agra Weather: 17 जुलाई तक नहीं होगी बारिश, तेज धूप और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 36.C तक पहुंचेगा तापमान

Agra Janakpuri Mahotsav: आगरा की जनकपुरी को लेकर बढ़ा ऐलान, महोत्सव से पहले बदलेगा बाबूपुर रोड का नाम

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment