Agra Crime News: नपुषंक कहकर करती थी बेइज्जत प्रेमी के साथ जाने की देती थी धमकी, आगरा में पति ने दी जान

Published On: July 16, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा में युवक आत्महत्या मामला

Agra Crime News: आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर युवक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह अवसाद में चला गया और अंततः आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

चार साल पहले हुई थी शादी: (Agra Crime News)

जानकारी के अनुसार, थाना शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला टोला निवासी गौरव की शादी करीब चार वर्ष पहले शाहगंज निवासी करिश्मा से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। परिवार का कहना है कि पत्नी अक्सर गौरव का आपमन करती थी और उसे मानसिक रूप से परेशान करती रहती थी। मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बहू किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध होने की बात कहती थी। इसके साथ ही वह तलाक के बदले में 25 लाख रूपये की मांग पूरी नहीं होने पर पूरे परिवार को झूठे दहेज मामले में फंसाने की धमकी दी जाती थी।

मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

एफआईआर के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान गौरव के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में आ गया। परिजनों का कहना है कि लगातार आपमन, विवाद और दबाव के चलते युवक अवसाद में चला गया और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। घटना के 13 दिन बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी करिश्मा, उसके भाई रवि, विक्रम और बड़ी बहन रीका के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Agra News: आगरा में देसी घी पर एफएसडीए का बड़ा छापा, 10.5 कुंतल घी जब्त

Agra Crime News: आगरा में दिनदहाड़े 40 लाख की लूट, सर्राफा कारोबारी से तमंचे के बल पर बैग लूटकर फरार हुए बदमाश

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment