Agra News: राहुल प्रियंका और अखिलेश की गिरफ्तारी पर आगरा में प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Published On: July 22, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में कांग्रेस सपा प्रदर्शन

Agra News: दिल्ली में विपक्षी नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद आगरा मंडल में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम विरोध प्रदर्शन किया। आगरा और फिरोजाबाद में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कई स्थानों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे हल्की धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि, स्थिति को बाद में नियंत्रित कर लिया गया।

आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में आगरा महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजा की मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर जुटे। यहां से राजा की मंडी चौराहे की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकताओं के बीच तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की हुई। करीब दो घंटे तक चलें प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शन जारी रहा, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

गिरफ्तारी की सूचना के बाद बढ़ा विरोध

दिल्ली में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस संगठन ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन के लिए बुलाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शांतिपूर्ण विरोध को रोकने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे ताकि कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

फिरोजाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

उधर, फिरोजाबाद में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। सुभाष तिराहा क्षेत्र में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने की कोशिश को पुलिस ने रोक दिया। एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी (Agra News)

आगरा और फिरोजाबाद दोनों जिलों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त होने की पुष्टि की और कहा कि पूरी घटनाक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। दिल्ली में हुई कार्रवाई के बाद आगरा मंडल में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। दोनों दलों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध दर्ज कराया, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी।

Agra News: आगरा, कानपुर, लखनऊ के लोगों के लिए खुशखबरी, नया एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment