SBI Recruitment 2026: SBI में 207 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर तक आवेदन का मौके; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published On: सितम्बर 9, 2026
Follow Us & Share
SBI Recruitment 2026: SBI में 207 पदों पर भर्ती

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तकत कुल 207 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

SBI में 207 पदों पर भर्ती

SBI Specialist Officer Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग विशेषज्ञ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। बैंक की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा तय की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अनुभव की शतों को ध्यान से देखना होगा।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में जोनल हेड रिटेल, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ समेत कई पद शामिल है। जोनल हेड रिटेल पद के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए या संबधित योग्यता के साथ कम से कम 15 साल का अनुभव मांगा गया है। वहीं, रीजनल हेड के लिए बैंकिंग, फाइनेंस या मार्केटिंग में एमबीए और संबधित क्षेत्र में 12 साल का अनुभव जरूरी बताया गया है।

रिलेशनशिप मैनेजर टीम-लीड पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और कम से काम 8 साल का अनुभव मांगा गया है। इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (एसआई) पद के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या सीएफए सीए जैसी योग्यता और कम से कम 6 साल का अनुभव निर्धारित किया गया है।

VP और AVP पदों के लिए भी मौका

SBI की इस भर्ती में वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ पद भी शामिल है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विषय में बैचलर डिग्री और कम से कम 6 साल का अनुभव मांगा गया है। इस पद के लिए आयु सीमा 26 से 42 साल बताई गई है। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ पद के लिए बैचलर डिग्री के साथ कम से कम 3 साल का अभिभाव जरूरी है। इस पद के लिए आयु सीमा 23 से 35 साल रखी गई है। भर्ती में अलग अलग पदों के हिसाब से उम्मीदवारों से 3 से 15 साल तक का अनुभव मांगा गया है। वहीं पद के अनुसार न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 50 साल तक निर्धारित है।

5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी नियुक्ति

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती तौर पर 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी। निर्धारित क्षेत्र और जरूरत के आधार पर इस अवधि को आगे तीन से चार साल तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवार और बैंक के बीच इंटरव्यू के दौरान वेतन को लेकर चर्चा होगी। अंतिम सीटीसी उम्मीदवार के अनुभव, मौजूद सैलरी और पद जैसी बातों को ध्यान में रखकर तय की जाएगी।

इंटरव्यू के जरिए होगा चयन (SBI Recruitment 2026)

SBI Specialist Officer Recruitment 2026 में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जरूरत के अनुसार एक या दो राउंड का इंटरव्यू हो सकता है। इंटरव्यू टेलीफोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी आयोजित किया जा सकता है। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। इसमें क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक की ओर से तय किए जाएंगे। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के साथ सीटीसी पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद बैंक की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

SBI भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवारों को SBI की भर्ती वेबसाइड पर जाकर सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।

Agra Government Jobs 2026: आगरा के युवा तैयार रहे! कंप्यूटर ऑपरेटर भारतीय नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment