उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आगरा के लाखों युवाओं के लिए UP PET 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP PET 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है।
UP PET में शामिल होने वाले आगरा और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी का समय अब सीमित है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के साथ आयोग की ओर से जारी होने वाली एडमिट कार्ड संबंधी सूचना पर भी नजर रखनी होगी।
23, 24 और 25 अक्टूबर को दो शिफ्ट में परीक्षा
UP PET 2026 परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
- पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिप्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और प्रवेश से जुड़ी जानकारी अपने एडमिट कार्ड में जरूर देखनी होगी।
कब जारी होगा UP PET 2026 एडमिट कार्ड?
फिलहाल UP PET 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिंग डिटेल दर्ज करनी पड़ सकती है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।
100 सवालों की होगी परीक्षा
UP PET 2026 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र में कई विषयों को शामिल किया गया है। इनमें भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता जैसी विषय शामिल है। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी। इसलिए उम्मीदवारों को केवल ज्यादा प्रश्न हल करने के बजाय सही उत्तर देने पर ध्यान देना होगा।
आगरा के अभ्यर्थी अभी से बनाएं तैयारी की रणनीति
परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। उम्मीदवारों को सबसे पहले पूरे सिलेबस का रिवीजन करना चाहिए। इसके साथ ही पिछले प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हाल करने से परीक्षा के पैटर्न और समय प्रबंधन को समझने में मदद मिल सकती है। जिन विषयों में कमजोरी है, उन पर विशेष ध्यान देना भी जरूरी है। आगरा के अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र की दूरी और वहां पहुंचने के रास्ते की जानकारी भी पहले से देख लेनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
UP PET 2026 की जरूरी जानकारी
| जानकारी | विवरण |
| परीक्षा | UP PET 2026 |
| आयोजन | UPSSSC |
| परीक्षा तारीख | 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 |
| शिफ्ट | दो |
| पहली शिफ्ट | सुबह 10 से 12 बजे |
| दूसरी शिफ्ट | दोपहर 3 से 5 बजे |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| निगेटिव मार्किंग | 1/4 अंक |
| एडमिट कार्ड | जल्द जारी होने की उम्मीद |
आगरा के अभ्यर्थियों को सलाह है कि एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक सूचना को हो प्राथमिकता दें।
SSC JE 2026: 1,748 पदों पर जूनियर इंजीनियर भर्ती शुरू, आवेदन से पहले जानें जरूरी बातें






