Agra News: आगरा में 10 जगहों पर 22 पार्किंग पॉइंट, जानें कहां-कहां मिलेगी सुविधा

Published On: सितम्बर 10, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा पार्किंग व्यवस्था

Agra News: आगरा में जाम से छुटकारा पाने के लिए नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू की है। शहर में सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने और इससे लगने वाले जाम की समस्या को कम करने के लिए नगर निगम ने नई पार्किंग व्यवस्था चालू की है। नगर निगम की ओर से शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर कुल 22 पार्किंग पॉइंट तैयार किये जाएंगे। इन स्थानों पर वाहनों को व्यवस्थिति तरीके से खड़ा कराने की व्यवस्था की जाएगी।

नगर निगम और पुलिस के संयुक्त सर्वे के बाद पार्किंग के लिए इन स्थानों का चयन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित पार्किंग स्थल शुरू होने से मुख्य सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने वाले वाहनों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

पार्किंग में तैनात रहेंगे कर्मचारी

नई व्यवस्था के तहत निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ठेकेदार के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कर्मचारियों के लिए ड्रेस निर्धारित की गई है। वाहन पार्क करने वाले लोगों को निर्धारित शुल्क की रसीद भी दो जाएगी। नगर निगम के प्रभारी पार्किंग एवं सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के मुताबिक पार्किंग व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। यदि किसी वाहन चालक से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जाती है या पार्किंग को लेकर कोई अन्य समस्या होती है तो इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की जा सकती है।

इन 10 स्थानों पर बनाए गए है पार्किंग पॉइंट

नगर निगम ने जिन स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया है, उनमें निगम ने जिन स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया है, उनमें शहर के कई प्रमुख चौराहे और व्यस्त इलाके शामिल है।

  1. एत्माद्दौला स्मारक के सामने: नुनिहाई रोड पर थाने के पीच ऑटो पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  2. रामबाग चौराहा: फ्लाईओवर के नीचे पुलिस चौकी, लिंक रोड और हाथरस रोड की ओर पार्किंग पॉइंट निर्धारित किए गए है।
  3. वाटरवर्क्स चौराहा: बल्केश्वर रोड जीवनी मंडी रोड पर शेल्टर होम के सामने पार्किंग की व्यवस्था होगी।
  4. पीपल मंडी पुलिस चौकी के सामने: यहां सार्वजनिक वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।
  5. चिम्मन चौराहा: आगरा फोर्ट स्टेशन के पीच मदीना होटल की ओर जाने वाली सड़क पर पार्किंग पॉइंट बनाया गया है।
  6. टेढ़ी बगिया तिराहा: पुलिस चौकी, रामबाग रोड और जलेसर रोड की ओर पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  7. बल्केश्वर चौराहा: सीटी मॉल के सामने और पार्क के पास टॉयलेट से लगी जगह को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है।
  8. शाहदरा तिराहा: पेट्रोल पंप के पास कालिंदी प्लाजा से लगी जगह पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
  9. कालिंदी विहार: 100 फूटा रोड पर पुलिस चौकी के सामने पार्किंग पॉइंट निर्धारित किया गया है।
  10. सुल्तानगंज पुलिस: दाऊजी और राहुल मेमोरियल स्कूल के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

जाम से राहत मिलने की उमीद (Agra News)

आगरा में प्रमुख बाजारों, चौराहे और व्यस्त सड़कों पर सड़क किनारे वाहन खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम की नई पार्किंग व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराना और सड़कों को यातायात के लिए अधिक व्यवस्थित बनाना है। अब इन पार्किंग स्थलों का संचालन और शुल्क व्यवस्था किस तरह लागू होती है, इसकी निगरानी नगर निगम की जिम्मेदारी होगी। नगर निगम की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और बिना रसीद के किसी को पार्किंग शुल्क न दें।

UP PET 2026: परीक्षा की तारीख जारी, एडमिट कार्ड कब आएगा? आगरा के अभ्यर्थी जानें पूरी जानकारी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment