Agra News: आगरा का अनोखा हनुमान मंदिर, 60 साल पहले खुदाई में मिली थी टेढ़ी टांग वाली प्रतिमा

Published On: July 22, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा के टेढ़ी टांग वाले हनुमान मंदिर की प्रतिमा

Agra News: आगरा शहर अपने ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ प्राचीन और धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। शहर के आवास विकास सेक्टर-16 स्थित टेढ़ी टांग वाले हनुमान मंदिर की पहचान आज दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच एक विशेष आस्था स्थल के रूप में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर का इतिहास करीब 60 वर्ष पुराना है और इसकी स्थापना एक ऐसी प्रतिमा मिलने के बाद हुई, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मंदिर के पुजारियों के अनुसार, कई दशक पहले इस क्षेत्र में खुदाई का कार्य चल रहा था। उसी दौरान जमीन के भीतर से हनुमान जी की एक ऐसी प्रतिमा मिली, जिसकी एक टांग ऊपर की ओर मुड़ी हुई दिखाई देती थी। इसी अनोखे स्वरूप के कारण मंदिर का नाम टेढ़ी टांग वाले हनुमान जी मंदिर पड़ गया।

प्राकृतिक घटना के बाद मिला था दुर्लभ स्वरूप

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, वर्षों पहले इस इलाक़े से नदी बहती थी। एक प्राकृतिक घटना के दौरान मिट्टी की दीवार ढह गई थी। बाद में जब क्षेत्र में खुदाई हुई तो वहीं से यह प्रतिमा मिली। प्रतिमा मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर की स्थापना कर दी गई।

क्यों खास है यह मंदिर (Agra News)

मंदिर में स्थापित प्रतिमा का स्वरूप सामान्य हनुमान प्रतिमाओं से अलग माना जाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यही विशेषता इस मंदिर को अलग पहचान देती है समय के साथ यहाँ नियमित पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भंडारे की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी जारी है। मंदिर से जुड़ी स्थानीय मान्यता है कि यहां छोटे बच्चों के लिए विशेष पूजा और झाड़ा लगाया जाता है। कई परिवार अपने बच्चों को लेकर यहां आते है और धार्मिक आस्था के साथ पूजा करते है। मंदिर प्रबंधक के अनुसार, इस सेवा के लिए किसी प्रकारक शुल्क नहीं लिया जाता।

मनोकामना पूरी होने पर करते है भंडारा

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि जिन लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है, वे मंदिर में भंडारे का आयोजन कराते है। इसी कारण वर्षभर यहां धार्मिक आयोजन चलते रहते है। मंदिर में आने वाले कई भक्त इसे अपनी आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र मानते है। समय के साथ इस मंदिर की पहचान आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों तक चुकी है। हर सप्ताह बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते है।

Agra News: आगरा में एडीए का बड़ा एक्शन, रोहता की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment