Agra News: आगरा में दोस्ती की मिसाल बनी जानलेवा, दोस्त को बचाने उतरा दूसरा किशोर भी डूबा

Published On: जुलाई 22, 2026
Follow Us & Share
Agra News: अछनेरा तालाब हादसा

Agra News: आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाको को झकझोर दिया। गहरे तालाब में नहाने गए दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले एक छात्र गहरे पानी में फंस गया था। उसे बचाने के लिए उसका दोस्त बिना देर किए तालाब में उतर गया, लेकिन तेज गहराई और फिसलन के कारण वह भी पानी में समा गया। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

स्कूल से लौटने के बाद तालाब पहुंचे थे छात्र

जानकारी के अनुसार, मगुरा गांव निवासी 14 वर्षीय करन और मंसा गांव निवासी 15 वर्षीय देवमोहन बुधवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद अपने-अपने घर पहुंचे। दोनों ने घर पर स्कूल बैग रखा और तीन अन्य साथियों के साथ धनौली गांव के पास अरावली की पहाड़ियों के बीच बने तालाब की ओर चले गए। गर्मी के चलते सभी छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते समय देवमोहन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसने मदद के लिए आवाज लगाई तो उसका दोस्त करन तुरंत उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। करन ने देवमोहन का हाथ पकड़कर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते दोनों किशोर गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने आधे घंटे तक चलाया रेस्क्यू अभियान

आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के करीब 20 से 25 युवक तालाब में उतरे और दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों किशोरों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रकिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में परसा मातम, दोनों थे गहरे दोस्त (Agra News)

बताया गया है कि करन और देवमोहन रायभा स्थित लाॅर्ड कृष्णा स्कूल में कक्षा 9 के छात्र थे। दोनों की दोस्ती पूरे इलाके में चर्चा का विषय थी। वे रोज स्कूल साथ आते-जाते थे और अधिकतर समय एक-दूसरे के साथ ही बिताते थे हादसे के समय भी करन ने अपने दोस्त की जान बचाने के लिए बिना अपनी परवाह किए तालाब में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।

Agra News: आगरा का अनोखा हनुमान मंदिर, 60 साल पहले खुदाई में मिली थी टेढ़ी टांग वाली प्रतिमा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment