Agra KI News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के बाद फतेहाबाद तहसील प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के लिए नदी किनारे बसे संवेदनशील गांवों में लेखपालों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने लेखपालों को दिन-रात मौके पर रहकर जलस्तर और आसपास की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए है।
प्रशासन की ओर से खास तौर पर उन गांवों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, जहां यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर पड़ सकता है। लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने या किसी तरह की आपात स्थिति सामने आने पर तुरंत तहसील प्रशासन को सूचना दें।
इन गांवों में बढ़ाई गई निगरानी
यमुना किनारे स्थित नरी, कांकर, गढ़ी भज्जी, बरीपुरा, अई, धारापुर, कोटरा, नगला बेहड़, नागरिया रामकरण, मुरावल और रिहावली समेत अन्य गांवों में विशेष निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने तैनात कर्मचारियों को नदी के जलस्तर के साथ आसपास के इलाकों की स्थिति पर भी नजर रखने के निर्देश दिए है। रात के समय भी निगरानी जारी रखने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। इसका उद्देश्य जलस्तर में अचानक बदलाव की स्थिति में ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करना और प्रशासन तक सूचना पहुंचना है।
तहसील मुख्यालय पर बनाया गया कंट्रोल रूप
तहसील मुख्यालय में भी स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। तहसीलदार शिखर मिश्रा के अनुसार यमुना किनारे के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में लेखपालों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों से कहा है कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत तहसील प्रशासन को दी जाए। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है।
ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने यमुना किनारे रहने वाले ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे अपने पशुओं को चराने के लिए नदी की ओर न लें जाएं और स्वयं भी नदी के किनारे जाने से बचे। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी में स्नान करने, नाव से आवागमन करने या किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी परेशानी की स्थिति में संबधित लेखपाल या तहसील प्रशासन को तुरंत सूचना दें।
आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने के आदेश (Agra Ki News)
तहसीलदार ने ग्रामीणों से कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में पानी बढ़ने, नदी के किनारे स्थिति बिगड़ने या किसी अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलती है तो तत्काल संबंधित लेखपाल अथवा तहसील प्रशासन को सूचना दें।
आपात स्थिति में ग्रामीण राहत हेल्पलाइन
- राहत हेल्पलाइन: 1070 – जिला प्रशासन की हेल्पलाइन सूची में दर्ज है।
- पुलिस आपातकालीन नंबर: 112 – तुरंत खतरे या बचाव की जरूरत में।
- जिलाधिकारी आगरा कार्यालय: 9454417509
Agra News: आगरा में एलपीजी वितरक एसोसिएशन का सरकार के खिलाफ मोर्चा, जंतर-मंतर पर धरने की चेतावनी
Agra News: आगरा में बढ़ा यमुना का जलस्तर, 23 गांवों में अलर्ट; खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी




