Agra News: आगरा ट्रोपेजियम जोन (TTZ) में प्रतिबंधित कोयला और लकड़ी से चलने वाली भट्ठियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त अभियान चलाया। नगर निगम संतोष कुमार के निर्देश पर टीम ने फतेहाबाद रोड स्थित चार रेस्टोरेंट में जांच की। करवाई के दौरान भट्ठियों संचालित होती मिलीं, जिसके बाद संबधित संचालकों पर जुर्माना लगाया गया। नगर निगम की टीम ने फतेहाबाद रोड स्थित बीकानेर वाला, पिरामिड, जिम्बोरा क्लब, आवास विकास स्थित ग्रामीण स्वाद रेस्टोरेंट में जांच की। अधिकारियों को यहां कोयले की भट्ठियां संचालित होती मिलीं।
चार रेस्टोरेंट पर लगाया जुर्माना
कार्रवाई के दौरान बीकानेर वाला के संचालक पर 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं ग्रामीण स्वाद रेस्टोरेंट के संचालक पर 5 हजार रूपये तथा जिम्बोरा क्लब और पिरामिड रेस्टोरेंट पर 10-10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई में कुल 75 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। और अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी छोटी कार्रवाई की गई है, अगर फिर से भट्टी संचालित हुई तो इस से बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगरा का ताज ट्रिपेजियम जोन पर्यावरण और प्रदूषण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ताजमहल और आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए ईंधन के इस्तेमाल को लेकर समय-समय पर प्रशासन और संबधित विभागों की ओर से कार्रवाई की जाती है।
मौके पर बंद कराई गई भट्ठियां (Agra News)
नगर निगम अधिकारियों ने करवाई के दौरान रेस्टोरेंट में चल रही भट्ठियों को बंद कराया। इसके साथ ही ग्रामीण स्वाद रेस्टोरेंट में मौजूद भट्टी को नष्ट भी कर दिया गए। नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई TTZ क्षेत्र में प्रतिबंधित ईंधन के इस्तेमाल को रोकने के अभियान तरह की गई। अधिकारियों ने रेस्टोरेंट संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों की इस कार्रवाई से साफ है कि शहर में ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है।
Agra Ki News: हथिनीकुंड से पानी छोड़ा, फतेहाबाद में यमुना किनारे अलर्ट




