Agra News: आगरा कैंट GRP की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कैमरा बैग 8 घंटे की तलाश के बाद बरामद

Published On: August 13, 2026
Follow Us
Agra News: 10 लाख का कैमरा बैग बरामद

Agra News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर GRP (राजकीय रेलवे पुलिस) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से करीब 10 लाख रूपये कीमत का कैमरा और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भरा बैग बरामद कर लिया गया। बैग स्टेशन परिसर में कही छूट गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने करीब आठ घंटे तक तलाश और CCTV फुटेज की जांच की, जिसके बाद सामान सुरक्षित मिल गया।

आगरा कैंट स्टेशन पर छूट गया था महंगा कैमरा बैग

यात्री संदीप कुमार का कैमरा बैग आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कहीं छूट गया था। बैग में लाखों रूपये कीमत का कैमरा और अन्य महंगे गैजेट्स रखे हुए थे। बैग के अचानक गायब होने की जानकारी मिलने के बाद यात्री ने मामले की सूचना GRP को दी। शिकायत मिलते ही आगरा कैंट GPR ने मामले को गंभीरता से लिया और बैग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में सम्भावित स्थानों की जानकारी जुटाने के साथ वहां लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू की।

CCTV फुटेज से तलाश को मिली दिशा

पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को बारीकी से देखा। फुटेज के जरिए बैग की आवाजाही और उसे आखिरी बार कहां देखा गया था, इसकी कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया गया। लगातार जांच और तलाश के बीच GRP टीम को सफलता मिली। करीब आठ घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने कैमरा बैग बरामद कर लिया। बैग में मौजूद सामान की जांच करने के बाद उसे सुरक्षित रखा गया।

यात्री को सौंपा बैग (Agra News)

बैग बरामद होने के बाद पुलिस ने उसमें मौजूद सामान का सत्यापन किया। इसके बाद कैमरा बैग उसके वास्तविक मालिक संदीप कुमार को सुरक्षित सौंप दिया गया। करीब 10 लाख रूपये कीमत के कैमरे और अन्य महंगे उपकरण वापस मिलने से यात्री ने राहत की सांस ली। संदीप कुमार ने GRP पुलिस टीम की तत्परता और कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का आभार जताया।

GRP की सतर्कता से सुरक्षित मिल कीमती सामान

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त स्थानों पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में CCTV निगरानी और GRP की सक्रियता अहम भूमिका निभाती है। इस मामले में भी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की और लगातार निगरानी के जरिए बैग को खोजने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई यात्रियों के लिए भी एक अहम संदेश देती है कि रेलवे स्टेशन पर कीमती सामान लेकर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। सामान छूटने या गुम होने की स्थिति में यात्री तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना देकर मदद ले सकते है।

Agra Metro: आगरा मेट्रो का बड़ा विस्तार, 20 नए स्टेशन से बदलेगा शहर का सफर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment