Agra News: आगरा मेट्रो को मिली बड़ी कामयाबी, आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक पूरा हुआ पाइलकैप फाउंडेशन का काम

Published On: August 13, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण

Agra News: आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के अनुसार, द्वितीय कॉरिडोर के प्राथमिक सेक्शन आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक पालकैप फाउंडेशन का काम पूरा कर लिया गया है। इससे इस हिस्से में मेट्रो निर्माण की रफ्तार और बढ़ने की उम्मीद है।

आगरा कैंट कालिंदी विहार कॉरिडोर में तेजी से चल रहा काम

आगरा कैंट कालिंदी विहार कॉरिडोर में अब तक 3,335 पाइल, 530 पाइलकैप और 481 पियर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही 285 पियरकैप और 205 यू गर्डर का परिनिर्माण भी पूरा किया जा चुका है। मेट्रो परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों में निर्माण कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। आगरा कैंट और सदर मेट्रो स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम भी शुरू हो गया है। वहीं सदर और आगरा कैंट स्टेशन पर पत्थर लगाने का कार्य जारी है। इसके बाद अन्य जरूरी सिविल और सिस्टम से जुड़े कार्यों को भी गति दी जाएगी।

आगरा मेट्रो स्टेशन कार्य

29.4 किलोमीटर लंबे नेटवर्क में बनेंगे 27 स्टेशन

आगरा मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 29.4 किलोमीटर है। इस नेटवर्क में कुल 27 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है। परियोजना के माध्यम से शहर के अलग-अलग प्रमुख इलाकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। द्वितीय कॉरिडोर के विस्तार से आगरा कैंट, सदर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मेट्रो कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है। निर्माण के साथ-साथ स्टेशन और ट्रैक से जुड़े विभिन्न कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

स्टेशनों पर भी शुरू हुआ फिनिशिंग का काम

आगरा कैंट और सदर मेट्रो स्टेशन पर अब निर्माण स्वरूप तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। यह फिनिशिंग से जुड़े कार्य शुरू होने के बाद स्टेशन के अंतिम स्वरूप की तस्वीर साफ होने लगी है। वहीं निर्माणाधीन हिस्सों में पियर, पियरकैप और यू-गर्डर से जुड़े कार्य पूरे होने से आगे के चरण के लिए आधार तैयार हो रहा है। मेट्रो परियोजनाएं निर्माण कार्य के साथ सुरक्षा और तकनीकी मानकों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

आगरा मेट्रो कार्य

ताजनगरी में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिनिटी (Agra News)

आगरा देश और दुनिया के प्रमुख पर्यटन शहरों में शामिल है। ऐसे में शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए मेट्रो परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से स्थानीय यात्रियों के साथ पर्यटकों को भी शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। UPMRC की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक निर्माण कार्य लगातार आगे बढ़ राज्जा है। प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउडेंशन पूरा होना परियोजना के अगले चरणों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आगरा में मेट्रो का नेटवर्क तैयार होने के साथ शहर की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अब लोगो की नजर इस बात पर है कि निर्माणाधीन कॉरिडोर के बाकी काम कितनी तेजी से पूरे होते हैं और मेट्रो सेवा का विस्तार कब तक होता है।

Agra Crime News: आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 310 पेटी अवैध शराब बरामद

Agra Metro: आगरा मेट्रो का बड़ा विस्तार, 20 नए स्टेशन से बदलेगा शहर का सफर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment