Agra Crime News: आगरा कैंट में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 10 फोन बरामद

Published On: August 15, 2026
Follow Us
Agra Crime News: 10 मोबाइल फोन बरामद

Agra Crime News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रूपये बताई गई है। आरोपी के पास से करीब 5,500 रूपये नकद भी मिले है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटा रही है, ताकि उन्हें उनके फोन वापस दिलाए जा सकें।

दरगाह रोड यार्ड से पकड़ा गया आरोपी (Agra Crime News)

पुलिस के मुताबिक आरोपी को आगरा कैंट के दरगाह रोड यार्ड की तरफ से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवा पत्र सागर, निवासी ताजगंज के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बना रहा था। आरोपी यात्राओं के सामान और मोबाइल फोन पर नजर रखता था। मौका मिलते ही मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता था। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पूछताछ में चोरी की घटनाएं कबूली

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने ट्रेनों और रेवले स्टेशन पर यात्रियों के सामान व मोबाइल फोन चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी और चोरी का माल रखने से जुड़े कई पुराने मामले भी दर्ज है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल फोन अपने पास रखता या उन्हें बेचने की कोशिश करता था।

आगरा कैंट मोबाइल चोर गिरफ्तार

पुलिस पुराने मामलों की भी कर रही जांच

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे जुड़े पुराने मामलों की जानकारी जुटा रही है। बरामद मोबाइल फोन को लेकर भी जांच की जा रही है ये फोन किन घटनाओं में चोरी हुए थे। पुलिस मोबाइल के वास्तविक मालिकों का पता लगाने के लिए संबंधित जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

आगरा कैंट में यात्रियों की सुरक्षा पर पुलिस की नजर

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन आगरा शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते है। ट्रेनों और स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब बरामद 10 मोबाइल फोन से जुड़ी अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की उमीद है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

आगरा में सड़क के बीच 20 फीट गहरा गड्ढा, तिरंगा फहराकर, उठे बड़े सवाल

Agra Crime News: आगरा में 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका, पत्नी को भी धक्का देने का आरोप

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment