Agra Crime News: आगरा में 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका, पत्नी को भी धक्का देने का आरोप

Published On: August 14, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा यमुना पुल विवाद

Agra Crime News: आगरा में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद 11 महीने की बच्ची को यमुना नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बच्ची को नदी में फेंकने से पहले उसके साथ सैल्फी खिंचवाई थी। इसके बाद पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे भी पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की । महिला के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।

घटना बलदेव थाना क्षेत्र के अकबरा पुल की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं यमुना में बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

बच्ची के साथ फोटो खिंचाने के बाद नदी में फेंकने का आरोप

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बादामगढ़ी गांव निवासी रिंकू अपनी पत्नी लक्ष्मी और 11 महीने की बेटी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में पति-पत्नी की बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि यमुना पुल पर पहुंचने के बाद रिंकू ने बाइक रोक दी और पत्नी से कहा कि वह बच्ची के साथ फोटो खिंचवाना चाहता है। इसके बाद उसने बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई। महिला के अनुसार, फोटो खिंचाने के कुछ ही देर बाद पति ने बच्ची को यमुना नदी में फेंक दिया।

महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने पत्नी के साथ भी मारपीट की और उसे पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की। राहगीरों ने महिला को बचाया और युवक को पकड़ लिया।

राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

बच्ची को नदी में फेंके जाने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए यमुना नदी में सर्च अभियान शुरू कराया है। गोताखोरों की मदद से नदी में बच्ची को तलाशा जा रह है।

पत्नी ने बताई शादी और घरेलू विवाद की बात

महिला लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी 14 जून 2024 को हुई थी। उसके अनुसार शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। उसने बताया कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था और कुछ समय तक वह अपने मायके में रही। महिला के मुताबिक, बाद में उसका पति उसे वापस घर ले आया। बच्ची के जनम के बाद भी पति अक्सर विवाद करता था। उसका कहना है कि घटना से पहले के दो-तीन दिनों में पति के व्यवहार में बदलाव दिखाई दे रहा था और वह बच्ची के प्रति ज्यादा लगाव दिखाने लगा था।

महिला ने बताया कि घटना वाले दिन पति ने आगरा चलने की बात कही और कहा कि बच्ची के लिए कपड़े लेने हैं। रास्ते में यमुना पुल पर बाइक रोकने के बाद उसने बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई।

जन्मदिन से तीन दिन पहले बच्ची के साथ हुई घटना

परिवार के अनुसार, 17 अगस्त को बच्ची का जन्मदिन था। आरोप है कि पति जन्मदिन के लिए कपड़े दिलवाने की बात कहकर घर से निकल था। परिवार को उम्मीद थी कि बच्ची का जन्मदिन मनाया जाएगा, लेकिन रास्ते ने ही घटना हो गई। महिला ने बताया कि बच्ची को यमुना में फेंकने के बाद आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे नीचे फेंकने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई।

यमुना में गोताखोर के रहे बच्ची की तलाश (Agra Crime News)

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची की तलाश के लिए यमुना नदी में अभियान चलाया जा रहा है। गोताखोरों को नदी में उतारा गया है और आसपास के हिस्सों में भी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और पारिवारिक कलह की बात सामने आने की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले से जुड़ी अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Agra Crime News: गूगल से मिला सीमेंट का नंबर, कारोबारी के खाते से उड़ गए 1.01 लाख

आगरा में पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत, बाइकें खराब होने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment