Agra News: सावन मास के तीसरे सोमवार यात्री 17 अगस्त को कैलाश मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कैलाश मंदिर और आसपास के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आगरा यातायात पुलिस ने ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। रविवार शाम चार बजे से सोमवार को कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन को नियंत्रत किया जाएगा।
यातायात पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा और फिरोजाबाद को ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गो से निकाला जाएगा। बाहर से आने वाले वाहनों को शहर के भीतरी हिस्सों में प्रवेश न मिले, इसके लिए कई स्थानों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
मथुरा और फिरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहनों का रूट बदलेगा
दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज, यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक मार्गो की ओर भेजा जाएगा। वहीं हाथरस की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहनों को सिकंदरा या सादाबाद के रास्ते मथुरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। डीसीपी यातायात सोनम कुमार के अनुसार एनएच-19 पर मथुरा और फिरोजाबाद से आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्च निर्धारित किए गए है। यह व्यवस्था रविवार शाम चार बजे से सोमवार को कैलाश मेले की समाप्ति तक लागू रहेगी।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन (Agra News)
यातायात व्यवस्था के तहत एनएच-19 पर रैपुरा जात दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे के रस्ते जाएंगे। मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास और रोहता नगर चौराहा होते हुए इनर रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा। हाथरस से आने वाले ऐसे वाहन, जो फिरोजाबाद जाना चाहते है, खंदौली मुड़ी चौराहे से एक्सप्रेसवे होते हुए एनएच-19 पर जाएंगे।
सिकंदरा और कैलाश मंदिर क्षेत्र में भी बदलाव
सिकंदरा मंडी के पुल के ऊपर एनएच-19 से सिकंदरा चौराहे की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा। वाहनों को सर्विस रोड, मंडी अंडरपास और शास्त्रीपुरम पुल की ओर से निकला जाएगा। एनएच-19 के कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सिकंदरा मंडी के नाले वाली रोड से सिकंदरा चौराहे की तरफ भी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। कारगिल पेट्रोल पंप की तरफ से आने वाले वाहन सिकंदरा चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। वहीं फिरोजाबाद रामबाग से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए भी अगल रूट निर्धारित किया गया है।
सोमवार सुबह से इन मार्गों पर विशेष प्रतिबंध
सोमवार सुबह चार बजे से जलाभिषक और पूजा अर्चना तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वायु विहार से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक को ओर नहीं जा सकेंगे। सोमवार सुबह चार बजे से भारी वाहन और रोडवेज बसें एनएच-19 से वाटर वर्क्स चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। एकता थाने से राजराजेश्वर मंदिर की ओर भी सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राजपुर चुंगी चौराहे से राजराजेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा वायु विहार, पृथ्वीनाथ फाटक और राजराजेश्वर मंदिर क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
कैलाश मेले में इस बार एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। श्रद्धालु कैलाश मंदिर सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में पूजा अर्चना और जलाभिषेक करेंगे। भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस ने बाहरी और आंतरिक दोनों मार्गो के लिए अलग अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोमवार को कैलाश मेला क्षेत्र की ओर जाने से पहले निर्धारित डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गो की जानकारी जरूर रखें। इससे अनावश्यक जाम से बचने में मदद मिलेगी।
Agra Crime News: आगरा में 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका, पत्नी को भी धक्का देने का आरोप




