Agra News: दोस्त को फोन कर बोला-‘मरने जा रहा हूं’, कुछ देर बाद मिला शव

Published On: August 16, 2026
Follow Us & Share
Agra News: जगदीशपुरा में युवक की आत्महत्या

Agra News: आगरा जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से पहले युवक ने अपने दोस्त को फोन किया था। बातचीत के दौरान उसने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता और मरने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद उसका शव टाल परिसर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोस्त को फोन कर कही आखिरी बात

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा निवाशी सोनू (40) तोता का ताल स्थित मुकेश की पत्थर की टाल पर टेंपो चालक के रूप में काम करता था। वह परिवार के साथ रहता था और उसके तीन बच्चे हैं। शनिवार करीब एक बजे सोनू ने अपने दोस्त अमित को फोन किया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता और मरने जा रहा है। इतना कहने के बाद फोन काट दिया। अमित को बातचीत पर शक हुआ और वह तत्काल टाल की ओर पहुंचा।

टाल पर पहुंचने पर शव मिला (Agra News)

अमित के वहां पहुंचने पर सोनू का छोटा भाई मोनू खाना खा रहा था। पूछताछ करने पर उसे सोनू के फोन करने की जानकारी हुई। इसके बाद दोनों ने सोनू को तलाशना शुरू किया। कुछ देर बाद टाल परिसर में सोनू का शव गटर अंगोछे से बनाए पहाड़े से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पत्नी ने बताया, परेशान चल रहा था

सोनू की पत्नी निविता ने पुलिस को बताया कि उसका पति किसी बात को लेकर परेशान था। दोपहर में उन्होंने फोन नहीं उठाया था। इसके बाद टाल के मालिक के फोन कर खाना भेजने के बारे में पूछा गया तो सोनू ने घर आकर खाना खाने की बात कही थी। लोहमंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी लोहमंदी गौरव सिंह के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Agra News: एत्मादपुर में कांवड़ खंडित होते ही हाइवे जाम, पुलिस ने ऐसे संभाला मामला

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment