आगरा न्यूज: आगरा में सोमवार को बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री; पुलिस ने जारी की पूरी एडवाइजरी

Published On: August 22, 2026
Follow Us & Share
आगरा न्यूज: आगरा में 24 अगस्त ट्रैफिक डायवर्जन

आगरा न्यूज: चौथे सोमवार यानी 24 अगस्त 2026 को कांवड़ यात्रा, भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों पर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के मद्देनजर आगरा महानगर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे से 24 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्गों पर भारी वाहनों का डायवर्जन और शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए लोगों से निर्धारित डायवर्जन मागों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

23 अगस्त की रात से नो-एंट्री रहेगी जारी

ट्राफिक पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 की रात 11 बजे से महानगर आगरा में खुलने वाली नो-एंट्री नहीं खुलेगी। यह नो-एंट्री 24 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि 23 अगस्त शाम 4 बजे से 24 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक पहले से जारी किए गए नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे।

इन रास्तों से भारी वाहनों को भेजा जाएगा

गैर जनपदों से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को हाइवे पुलिस द्वारा डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस की ओर से जारी प्रमुख डायवर्जन इन प्रकार है

  • मथुरा की ओर से आने वाला यातायात एनएच-19 से फिरोजाबाद की ओर जा सकेंगे और फिरोजाबाद से मथुरा की तरह जाने वाला यातायात यथावत चलता रहेगा।
  • फिरोजाबाद की तरफ से आगरा आने वाले भारी वाहनों को रुनकता रेणुका जाट से दक्षिणी बाईपास होकर भेजा जाएगा।
  • अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा होते हुए एत्मादपुर से एनएस 19 की ओर भेजा जाएगा।
  • भरतपुर और फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मुगरा से दक्षिणी बाईपास होते हुए निकाला जाएगा।
  • यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की ओर आने वाले वाहनों को खंदौली से न उतरकर कुबेरपुर होते हुए आगे भेजा जाएगा।
  • जलेसर की ओर से आने वाले वाहनों को मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर होते हुए एनएच 19 पर भेजा जाएगा।
  • रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच 19 होते हुए एत्मादपुर की ओर जाएंगे।
  • शाहदरा से एटा की ओर जाने वाला भारी यातायात एत्मादपुर, बरहन तिराहा और मुड़ी चौराहा होते हुए निकलेंगे।
  • रामबाग से जलेसर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रामबाग से एनएच 19 होते हुए टूंडला की ओर भेजा जाएगा।
  • ग्वालियर और जयपुर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास, एनएच 19 और कुबेरपुर कट होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से निकलेंगे।

शहर में इन मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहनों को नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें इनर रिंग रोड से गुटिला अंडरपास होते हुए शमशाबाद रोड की ओर भेजा जाएगा। शमशाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन गुटिला अंडरपास से इनर रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। रामबाग चौराहा से जलेसर की तरह जाने वाले भारी वाहनों को भी निर्धारित डायवर्जन मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार अमरपुरा से कोई भी वाहन बोदला की ओर नहीं जा सकेंगे।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर भी रहेगा प्रतिबंध

रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा, यमुना किनारा मार्ग, आगरा किला, अमर सिंह गेट, तारघर चौराहा, बल्केश्वर चौराहा और मधुनगर चौराहा तक कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एनएच 19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रवेश प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और वहीं से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नगर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच 19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराह, ट्रांसपोर्ट नगर, आरबीएस चौराहा, मुगलपुरा गुरुद्वारा का तिराहा, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा और टोरेंट तिराहा समेत कई रास्तों से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आंतरिक डायवर्जन व्यवस्था भी लागू

आगरा पुलिस ने शहर के अंदर भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वायु विहार तिराहा से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जायेगे। इन वाहनों को अमरपुरा से बोदला होते हुए अपने गंतव्य तक जाना होगा। पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भोगीपुर चौराहा से पृथ्वीनाथ फाटक के बीच आने वाले रास्तों पर भी यातायात पूरी तरह रोक जाएगा।

तहसील तिराहा से कोई भी वाहन रुई की मंडी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहनों को पचकुइयां चौराहा, कोठी मीना बाजार और मारुति स्टेट होते हुए बोदला चौराहा से अमरपुरा की ओर भेजा जाएगा। रुई की मंडी चौराहा पर बैरियर लगाकर भोगीपुर चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को कोठी मीना बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास भी रहेगी विशेष व्यवस्था

24 अगस्त को सुबह से प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात पुलिस विशेष व्यवस्था करेगी। श्री कैलाश महादेव मंदिर पर कार्यक्रम समाप्त होने तक बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। वहीं श्री रावली महादेव मंदिर के आसपास भी स्टेट बैंक तिराहा के पास बैरियर लगाकर यातायात का संचालन किया जाएगा। राज-राजेश्वर मंदिर पर राजपुर चुंगी से मंदिर की ओर और एकता धाम से राजराजेश्वर महादेव मंदिर की ओर आने वाले वाहनों पर कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बल्केश्वर महादेव मंदिर और मनकामेश्वर महादेव मंदिर के आसपास भी बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से की अपील (आगरा न्यूज)

आगरा यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और शहरवासियों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के दौरान धैर्य बनाए रखें। वाहन चालक निर्धारित डायवर्जन रूट और वैकल्पिक मार्गो का ही इस्तेमाल करें। पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। हालांकि एम्बुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को आवश्यकतानुसार रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। यातायात संबंधी सहायता, सूचना या आपात स्थिति में आगरा ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूप हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।

Agra News: संजय प्लेस के बेसमेंट में फ्लेक्स गोदाम में लगी आग

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment