Philips Phone: स्मार्टफोन बाजार में Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांडों को टक्कर देने के लिए Philips एक नए 5G स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रही है। कंपनी का नया Philips S7221 फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई है, जिनसे संकेत मिलता है कि कंपनी इसे मिड-रेंग सेगमेंट में उतार सकती है। फोन की कीमत करीब 20,000 रूपये के आसपास रहने की चर्चा है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक कीमत और लॉन्च डेट की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
Philips S7221 में मिल सकते है दमदार फीचर्स
सामने आई जानकारी के मुताबिक Philips S7221 में 64MP कैमरा दिया जा सकता है। अगर यह कैमरा सेटअप कंपनी की उम्मीद के मुताबिक काम करता है, तो फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन आकर्षक विकल्प बन सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आ सकते है।
5700mAh की बड़ी बैटरी
Philips S7221 की सबसे खास खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 57mAh की बैटरी दी जाएगी। बड़ी बैटरी होने से सामान्य इस्तेमाल में फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ सकती है। हालांकि बैकअप का वास्तविक प्रदर्शन फोन के प्रसेसर, डिस्प्ले, नेटवर्क और इस्तेमान के तरीके पर निर्भर करेगा।
256 GB तक स्टोरेज का विकल्प (Philips Phone)
स्टोरेज की बात करें तो Philips S7221 में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है। इससे यूजर्स फोन में फोटो, वीडियो, ऐप और दूसरी फाइलें बड़ी संख्या में सेव कर सकेंगे। 20 हजार रूपये के आसपास के सेगमेंट में 256GB स्टोरेज का विकल्प फोन के लिए एक मजबूत फीचर साबित हो सकता है।
डिजाइन भी खींच सकता है ध्यान
सामने आई तस्वीरों में फोन का रियर डिजाइन भी दिखाई दे रहा है। कैमरा मॉड्यूल को अगल डिजाइन के साथ पेश किया गया है और फोन के बैक पर Philips की ब्रांडिंग नजर दिखाई देती है। कंपनी फोन को आधुनिक लुक देने की कोशिश करती दिख रही है। इस फोन का मॉडल की भी फोन से मिलता नहीं है। हालांकि, डिजाइन और कलर वेरिएंट की पूरी जानकारी आधिकारिक लॉन्च के बाद ही साफ होगी।
Samsung और Xiaomi को मिलेगी चुनौती?
भारतीय बाजार में 20 हजार रूपये के आसपास का सेगमेंट काफी प्रतिस्पर्धी है। यहां Samsung, Xiaomi, Motorola, Realme और अन्य कंपनियों के कई स्मार्टफोन पहले से मौजूद है। ऐसे में Philips के लिए सिर्फ फोन लॉन्च करना काफी नहीं होगा। कंपनी को कीमत, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर अनुभव के मामले में मजबूत पैकेज देना होगा। अगर philips S7221 की कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जाती है और बताए गए फीचर्स सही साबित होते है, तो यह फोन मिड-रेंज खरीदारों का ध्यान खींच सकता है।
कीमत और लॉन्च डेट का इंतजार
Philips S7221 को लेकर अभी सबसे बड़ा सवाल इसकी आधिकारिक कीमत और लॉन्च डेट का है। सामने आई जानकारी से फोन की भारत में एंट्री की तैयारी के संकेत जरूर मिलते है, लेकिन अंतिम कीमत और उपलब्धता की पुष्टि कंपनी की अधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी। अगर Philips इस फोन को करीब 20 हजार रूपये की कीमत में लॉन्च करती है, तो 64MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5700mAh बैटरी और 25GB स्टोरेज जैसे फीचर्स इसे बाजार में मौजूद कई स्मार्टफोन के मुकाबले एक दिलचस्त विकल्प बना सकते है
Agra Crime News: आगरा कैंट ट्रॉली बैग हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 350 CCTV से खुली कड़ी




