Agra Crime News: आगरा कैंट ट्रॉली बैग हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 350 CCTV से खुली कड़ी

Published On: August 25, 2026
Follow Us & Share
Agra Crime News: ट्रॉली बैग ले जाते 2 लोग

Agra Crime News: आगरा कैंट रेलवे पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लाल ट्रॉली बैग से महिला के शव के टुकड़े मिलने के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने CCTV फुटेज और रेलवे रिकॉर्ड की मदद से मामले की कड़ियां चेन्नई के गुड़ुवांचेरी इलाके तक जोड़ी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मृतका की पहचान उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिले की 38 वर्षीय हयातुन निशा के रूप में हुई है। मामले में चेन्नई पुलिस ने संदिग्ध दंपती की तलाश तेज कर दी है।

आगरा कैंट पर लाल ट्रॉली बैग ने खोला हत्या का राज

यह मामला 5 अगस्त को उस समय सामने आया, जब चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन की जनरल बोगी में एक लाल ट्रॉली बैग पड़ा था। बैग से दुर्गंध और गहरे रंग का तरल पदार्थ निकलने की सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। GRP और RPF की टीम ने बैग को कब्जे में लिया। जांच के दौरान उसके अंदर मानव शरीर के अवशेष मिले। शुरुआती जांच में बैग के अंदर मिले एक पॉलीथिन पर चेन्नई से जुड़ा साकेत भी मिला, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि शव को चेन्नई से ट्रेन के जरिए आगरा लाया गया था।

350 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

आगरा में शव मिलने के बाद जांच टीम ने मामले का चेन्नई कनेक्शन खंगालना शुरू किया। चेन्नई रेलवे पुलिस और अन्य जांच टीमों ने स्टेशन और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज की जांच की। जांच के दौरान करीब 350 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक और युवती लाल ट्रॉली बैग के साथ चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद दोनों के ट्रेन में सवार होने और आगे की गतिविधियों को भी CCTV के जरिए ट्रैक किया गया।

CCTV से मिले सुराग के आधार पर जांच टीम चेन्नई के गुड़ुवांचेरी इलाके में एक किराए के मकान तक पहुंची। पुलिस को शक है कि हत्या के बाद शव को कई हिस्सों में काटकर अलग-अलग जगहों पर छिपाया गया और कुछ हिस्सों को ट्रॉली बैग में रखकर ट्रेन से भेजा गया।

आगरा कैंट ट्रॉली बैग

गुड़ुवांचेरी के मकान में मिले अहम सुराग

जांच टीम जब गुड़ुवांचेरी स्थित मकान तक पहुंची तो वहां से भी महत्वपूर्व सुराग मिलने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को मकान से महिला के शरीर के कुछ और अवशेष मिले। एक बड़े खाना पकाने वाले वर्तन से भी अवशेष मिलने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि महिला की हत्या इसी मकान में की गई और इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। हालांकि हत्या का वास्तविक कारण और पूरी घटना का क्रम अभी जांच का विषय है।

दो संदिग्धों की तलाश में पुलिस

मामले में पुलिस ने एक युवक और एक महिला को संदिग्ध माना है। रिपोर्टों में इनके नाम माणिक उद्दीन लश्कर और भगमती माझी बताए गए है। दोनों के ओडिशा भाग जाने की आशंका जताई जा रही है। चेन्नई पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए ओडिशा में भी टीम भेजी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज, रेलवे रिकॉर्ड और दूसरे तकनीकी सबूतों के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। अभी तक हत्या के पीछे की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।

चेन्नई से आगरा तक ऐसे पहुंचा शव (Agra Crime News)

अब तक की जांच के मुताबिक शव के हिस्सों को पहले चेन्नई में ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। इसके बाद कुछ हिस्सों को लाल ट्रॉली बैग में रखकर तमिलनाडु एक्सप्रेस में भेजा गया। 3 अगस्त की रात चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक युवक और युवती को इसी तरह के बैग के साथ CCTV में देखा गया था। 5 अगस्त को यही ट्रॉली बैग आगरा कैंट पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे बरामद किया। इसके बाद CCTV और दूसरे सुरागों के आधार पर जांच चेन्नई के गुड़ुवनचेरी तक पहुंची।

अब GRP और चेन्नई पुलिस मिलकर कर रही जांच

आगरा कैंट GRP में शुरुआत में अज्ञात शव को लेकर मामला दर्ज किया गया था। चेन्नई कनेक्शन सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया। अब चेन्नई GRP और स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस संदिग्धों को पकड़ने के साथ हत्या की वजह, मृतका के साथ इनके संबंध और शव को ट्रेन तक पहुंचाने की पूरी कड़ी जोड़ने में लगी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद इस सनसनीखेज मामले की कई अहम परतें खुल सकती है।

Agra News: रक्षाबंधन पर ट्रेन से सफर करने का प्लान है तो पड़े ये खबर, सीटों पर बड़ी वेटिंग

Agra News: आगरा रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध बैग, CCTV से मिला अहम सुराग

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment