Agra News: रक्षाबंधन से पहले आगरा में बड़ी कार्रवाई, 7 हजार लीटर दूध और 145 किलो खोया नष्ट

Published On: August 26, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा में खाद्य सुरक्षा टीम की दूध टैंकर पर कार्रवाई

Agra News: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जिले में अलग-अलग प्रतिष्ठानों और वाहनों की जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के 16 विधिक नमूने लिए गए। करवाई के दौरान करीब 7 हजार लीटर दूध और 145 किलो खोया नष्ट कराया गया। इसके अलावा करीब 52 किलो अपमिश्रक सीज कर कारोबारी की हवाले कर दिया गया।

सैया टोल पर पकड़ा गया 7 हजार लीटर दूध

खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार देर रात सैया टोल प्लाजा के पास MP06GA3008 नंबर के वाहन को रोककर जांच की। वाहन में करीब 7 हजार लीटर सप्लायर दूध मिला। पूछताछ में चालक रामनिवास कुशवाह से दूध से संबंधित लाइसेंस, क्रय विक्रय बिल और टेस्टिंग रिपोर्ट मांगी गई पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। दूध कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद टीम ने दूध का एक विधिक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। जांच में पता चला कि दूध मिलावटी वाला है विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 1.75 लाख कीमत का 7 हजार लीटर दूध मौके पर ही नष्ट कराया गया।

मिठाई और डेयरी उत्पादों के भी लिए नमूने

मिलावट के खिलाफ चलाए गए अभियान में केवल दूध तक कार्रवाई सीमित नहीं रही। खाद्य सुरक्षा टीम ने कई दुकानों और प्रतिष्ठानों से घेवर, मेवा बाटी, देसी घी, काजू कतली, पनीर दही, गुजिया और खोया लड्डू समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी तरह की मिलावट पाए जाने की स्थिति स्पष्ट होगी।

145 किलो खोया और 52 किलो अपमिश्रक सीज

कार्रवाई के दौरान फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नाथपुर में श्यामू सिंह के प्रतिष्ठान पर भी टीम पहुंची। यहां से खोया और वनस्पति जैसे अपमिश्रक के नमूने लिए गए। मौके पर करीब 145 किलो खोया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 29 हजार रूपये बताई गई, नष्ट कराया गया। इसके अलावा करीब 52 किलो अपमिश्रक सीज कर कारोबारी की अभिरक्ष में सौंप दिया गया।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई (Agra News)

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II महेंद्र के अनुसार अभियान के दौरान लिए गए सभी 16 विधिक नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रक्षाबंधन के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि त्यौहार के समय दूध, खोया, मिठाई और डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावट पर निगरानी और सख्त की जा रही है।

Philips Phone: Samsung-Xiaomi को टक्कर देने आ रहा Philips का नया 5G Smartphone, जानें फीचर्स

Agra Crime News: आगरा कैंट ट्रॉली बैग हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 350 CCTV से खुली कड़ी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment