India Post GDS 2026: आगरा में 44 पद, 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्ती शुरू

Published On: अगस्त 31, 2026
Follow Us & Share
India Post GDS Recruitment 2026: आगरा में पोस्ट ऑफिस में 44 उम्मीदवारों की भर्ती

India Post GDS 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ke 23,757 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 31 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है। 10वीं पास योग्य उम्मीदवार India Post की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। इस भर्ती में देशभर के अलग-अलग डाक सर्किलों में GDS ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) aur असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल है।

उम्मीदवारों के बाद रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन पूरा करने और लागू शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन और आवेदन की अंतिम तारीख में अंतर का विशेष ध्यान रखना होगा।

India Post GDS 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन शुरू 31 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क 2 सितंबर
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 21 सितंबर

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते है आवेदन

India Post GDS भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में उतीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को संबधित डाक सर्किल की स्थानीय भाषा का अध्ययन कम से कम 10वीं कक्षा तक किया होना चाहिए। स्थानीय भाषा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पड़ी हुई होती चाहिए। अन्य बोर्ड से समकक्ष योग्यता का दावा करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होगी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आगरा में GDS की कितनी सीटें है?

उत्तर प्रदेश डाक सर्किल में GDS भर्ती के कुल 1,691 पद है। इनमें आगरा डिवीजन में 44 पद बताई गए है। आगरा के अलग-अलग डाकघरों में GDS पदों का आवंटन किया गया है। आगरा के उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती खास मौका है, क्योंकि चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची से किया जाएगा। यानी भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

आगरा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने संबधित पोस्ट ऑफिस, पद, वर्ग और स्थानीय भाषा की पात्रता की जानकारी आधिकारिक भर्ती विवरण में जरूर जांचनी चाहिए। आगरा के उम्मीदवार आवेदन करने से पहले 44 पदों की पोस्ट ऑफिस वाइज और कैटेगरी वाइज पूरी सूची जरूर देख लें। ताकि अपनी पसंद के पद के लिए सही तरीके से आवेदन किया जा सके।

किसे देना होगा 100 रूपये आवेदन शुल्क?

GDS भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित है। सामान्य, OBC aur EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। ट्रांसवुमन उम्मीदवारों के लिए भी शुल्क में छूट का प्रावधान है।

India Post GDS 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले India Post की अधिकारिक GDS भर्ती वेबसाइड पर जाना होगा। इसके बाद GDS Recruitment 2026 ke रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते है। आवेदन में जरूरी दस्तावेज और जानकारी दर्ज करने के बाद, यदि शुल्क लागू है तो उसका भुगतान करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसकी प्रति सुरक्षित रखना जरूरी है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान (India Post GDS 2026)

GDS भर्ती में चयन 10वीं के अंकों पर आधारित होने के कारण आवेदन करते समय शैक्षित विवरण बिल्कुल सही भरें। स्थानीय भाषा और आयु संबधी पात्रता भी जांच लें। उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए समय रहते रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार India Post द्वारा जारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में अपनी पात्रता, पद, आरक्षण और अन्य शतों की पुष्टि जरूर करें।

Agra News: आगरा में नशे में युवक ने पत्नी-बच्चों को ट्रैक पर लिटाया, पुलिस ने बचाई जान

GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में बंपर भर्ती, 25 हजार से ज्यादा पद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment