Agra News: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने दोस्ती से इनकार करने के बाद महिला के गले पर चाकू से वार कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत संजय प्लेस के जी.जी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
दोस्ती से इनकार करने पर हमला करने का आरोप
पुलिस ने युवती से पूछताछ में पता चला कि महिला शास्त्रीपुरम स्थिर एक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी में नौकरी करती है। आरोपी युवक महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते है। आरोप है कि युवक महिला पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। महिला द्वारा इनकार किए जाने के बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार से महिला के गले पर वार किए जाने की बात सामने आई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Agra Crime)
घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटना से जुड़े अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है। परिवार के लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक और महिला पहले से परिचित है। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। पुलिस घटना के कारणों के साथ साथ आरोपी के साथ मौजूद बताई जा रहे दूसरे युवक की भूमिका की जांच कर रही है। एसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बुधवार को करीब तीन बजे मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
Agra Crime News: आगरा में पत्नी की गला काटकर हत्या का आरोपी, बच्चों को लेकर फरार हुआ पति






