Agra Crime News: आगरा में पत्नी की गला काटकर हत्या का आरोपी, बच्चों को लेकर फरार हुआ पति

Published On: सितम्बर 8, 2026
Follow Us & Share
Agra Crime News: आगरा में पति ने की पत्नी की हत्या

Agra Crime News: आगरा में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खंदौली थाना क्षेत्र के पीलीपोखर गांव में पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से हमला किया और इसके बाद चाकू से गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी पति बच्चों को लेकर फरार हो गया। करीब एक महीने से घर से बाहर रहने के बाद आरोपी सोमवार शाम घर लौट था।

घटना की जानकारी मंगलवार को उस समय हुई, जब महिला के घर से काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक महीने बाद घर लौट था पति

पीलीपोखर गांव में राजकुमार सिकरवार रहते हैं। उनका बेटा विवेक करीब 32 वर्ष का है। विवेक की शादी लगभग आठ साल पहले एत्मादपुर क्षेत्र के गांव चली निवासी विजेंद्र सिंह की बेटी किरण से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा करीब पांच साल और दूसरा करीब तीन साल का बताया गया है। परिजनों के मुताबिक, विवेक कुछ काम-धंधा नहीं करता था।

आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर किरण को परेशान किया जाता था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद और मारपीट भी हुई। किरण के मायके वालों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विवेक के घरवालों और पुलिस से शिकायत की थी। पंचायत के स्तर पर भी विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

बारदात वाले दिन क्या हुआ?

विवेक करीब एक महीने से घर से बाहर था। सोमवार शाम वह घर वापस आया। रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवेक ने पहले किरण के सिर पर भारी वस्तु से हमला किया। इसके बाद चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि वह बच्चों को भी अपने साथ ले गया। मामले की जानकारी मंगलवार को पड़ोसियों को हुई। घर में महिला की मौजूदगी और उसके बाहर नहीं आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

किरण के भाई ललित ने अपने बहनोई विवेक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही किरण को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था। दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ और मारपीट तक की नौबत आती रही।ललित के मुताबिक, परिवार और पंचायत के स्तर पर कई बार मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। मायके वालों का आरोप है कि यदि समय रहते मामले को गंभीरता से लिया जाता तो शायद यह घटना नहीं होती। हालांकि, हत्या की असली वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश (Agra Crime News)

सूचना मिलने के बाद खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेसिंग टीम और डॉग स्क्वाड ने भी मौके से सबूत जुटाए। इंस्पेक्टर खंदौली उपेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, घटनास्थल से मिले साबुतों और परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में वारदात से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Agra News: आगरा के जे.के हॉस्पिटल में मरीज की मौत, गलत इंजेक्शन का आरोप लगाकर हंगामा

Agra Crime News: आगरा में पिता ने 17 साल की बेटी को मार डाला, अफेयर से था नाराज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment