Agra News: आगरा के जे.के हॉस्पिटल में मरीज की मौत, गलत इंजेक्शन का आरोप लगाकर हंगामा

Published On: सितम्बर 8, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा जेके हॉस्पिटल में मरीज की मौत

Agra News: आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित जे.के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 48 वर्षीय मरीज धर्मपाल की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद धर्मपाल की हालत अचानक बिगड़ गई थी। धर्मपाल को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर जे.के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। उनका आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। कुछ समय बाद इलाज के दौरान धर्मपाल की मौत हो गई।

धर्मपाल राजमिस्त्री का काम करते थे। उनकी मौत की खबर मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में शव रखे होने के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के इलाज पर सवाल उठाने हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को देखने हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया, जिससे मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके

अस्पताल की ओर से एक लाख रूपये देने की बात

मरीज की मौत के बाद अस्पताल संचालक की ओर से परिजनों को एक लाख रूपये देने की बात भी सामने आई है। हालांकि. इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच क्या सहमति बनी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया है। मामले में परिजनों की शिकायत और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह (Agra News)

मरीज की मौत को लेकर परिजनों की ओर से इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप लगाए गए है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। जांच और उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Agra News: होटल हॉलीडे इन की पार्किंग पर नगर निगम का एक्शन, बाउंड्रीवॉल को लेकर जारी किया नोटिस

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment