Agra News: बैंक ग्राहक के लिए आज यानी 11 सितंबर को जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्नान पर बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर है। इसका असर आगरा समेत देशभर की सरकारी बैंक शाखाओं के कामकाज पर पड़ सकता है। आगरा में भी हड़ताल के कारण सरकारी बैंकों की शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेगी। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को शाखा से जुड़े जरूरी काम के लिए 14 सितंबर यानी सोमवार का इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ राज्यों में 14 सितंबर भी स्थानीय अवकाश होने से बैंक बंद रह सकती है।
पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर हड़ताल
बैंक कर्मचारी लबें समय से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे है। इसके अलावा कर्मचारी संगठन ने परफॉर्मेस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) व्यवस्था और अन्य लंबित मांगों को लेकर भी विरोध कर रहे है। बातचीत के बाद भी मांगों पर ठोस समाधान नहीं निकलने पर UFBU ने 11 सितंबर की हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।
ATM और UPI से कर सकेंगे लेनदेन
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैंक की शाखाओं में होने वाले काम पर पड़ेगा। कैश जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, KYC, लोन और अन्य शाखा आधारित सेवाओं में परेशानी या देरी जो सकती है। हालांकि ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उमीद है। ग्राहकों को जरूरी लेनदेन के लिए इन सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
आगे फिर होगी बैंक हड़ताल (Agra News)
बैंक यूनियनों ने सितंबर के अंत में भी हड़ताल का कार्यक्रम घोषित किया है। 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है। अब देखना होगा कि सरकार इसकी मांगो को लेकर क्या विचार करती है। बैंक यूनियनों की हड़ताल आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी या नहीं।
पिछली बार भी हुई थी हड़ताल
इससे पहले बैंक कर्मचारी ने 27 जनवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल की थी। यह हड़ताल बैंकिंग क्षेत्र में 5 दिन की कार्य व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर की गई थी। अब करीब आठ महीने बाद 11 सितंबर 2026 को एक बार फिर बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर है, जिससे सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो रहा है।
Agra News: आगरा में 10 जगहों पर 22 पार्किंग पॉइंट, जानें कहां-कहां मिलेगी सुविधा






