Agra Crime: शास्त्रीपुरम में युवती पर चाकू से हमला करने वाला युवक आरोपी गिरफ्तार

Published On: सितम्बर 11, 2026
Follow Us & Share
Agra Crime: शास्त्रीपुरम में युवती पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Agra Crime: थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में युवती पर चौकसे हमारा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने युवती को रस्ते में रोककर अपने साथ चलने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से गर्दन व पीठ पर वार कर दिए। बताया गया है कि युवती शास्त्रीपुरम क्षेत्र से अपने ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और अपने साथ चलने के लिए कहा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी स्कूटी से चाबी निकाल ली और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

विरोध करने पर सड़क पर गिरकर पीटा

आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती को सड़क पर गिरा दिया और लात-घूसों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर युवती की पिच और गर्दन पर वार कर दिए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ आने लगे। लोगों को जुटता देख आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से मौके से फरार हो गया।

दोस्ती का दबाव बनाने का आरोप

घटना के बाद यह भी आरोप लगाया गया कि युवक युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और चाकू से हमला किया गया। हालांकि पूरे मामलने में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अस्पताल में चल रहा इलाज (Agra Crime)

हमले में घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

Agra News: आगरा में आज बैंक हड़ताल, 3 दिन तक बंद रहेंगी शाखाएं; ATM-UPI से होगा काम

Agra Crime: आगरा शास्त्रीपुरम में महिला पर चाकू से हमला, पड़ोसी युवक पर आरोप

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment