Agra News: बेलनगंज में दो मंजिला छत से गिरकर जूता कारीगर की मौत, पड़ोसन पर गंभीर आरोप

Published On: सितम्बर 11, 2026
Follow Us & Share
Agra News: बेलनगंज में छत से गिरा जूता कारीगर मौत

Agra News: आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के बेलनगंज में दो मंजिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 30 वर्षीय जूता कारीगर विष्णु कुमार की अस्पताल में इलाज मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का दावा है कि पांच लाख रूपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर विष्णु को छत से धक्का दिया गया। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय विष्णु पड़ोस में रहने वाली महिला के घर गया था।

परिवार ने बताया कि दोनों के बीच करीब पांच साल से संबंध थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। परिजनों ने आरोपी लगाया कि महिला पहले भी विष्णु से रूपये और सोने की चेन ले चुकी थी और अब दोबारा पांच लाख रूपये की मांग कर रही थी।

पगले भी दर्ज हुआ था मुकदमा

परिजनों का आरोप है कि महिला ने करीब एक साल पहले विष्णु के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया था। परिवार के मुताबिक, महिला की ओर से पहले भी शिकायत की गई थी। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद महिला और उसका देवर घर से फरार बताए जा रहे है। पुलिस दोनों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बताया गया है कि विष्णु कुमार पहले सऊदी अरब और दुबई में काम कर चुका था। करीब डेढ़ साल पहले वह आगरा लौट आया था और इसके बाद जूता फैक्टरी में काम करने लगा था। वहीं महिला का पति अभी सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच (Agra News)

दो मंजिला छत से गिरने के बाद विष्णु को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

Agra Crime: शास्त्रीपुरम में युवती पर चाकू से हमला करने वाला युवक आरोपी गिरफ्तार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment