Agra Airport News: आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाले यात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए IndiGo एयरलाइन ने इस रूट पर बड़े विभाग का संचालन करने का फैसला लिया है। अब तक इस रुत पर एयरबस-320 विमान उड़ान भर रहा था, लेकिन यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि के बाद उसकी जगह एयरबस-321 लगाया जाएगा। इससे एक उड़ान में पहले की तुलना में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे।
दो महीने में 50 प्रतिशत तक बढ़े यात्री
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार पिछले दो महीने में आगरा-बेंगलुरु फ्लाइट के यात्रियों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकांश उड़ानों में सीटें पहले से बुक हो रही हैं और एडवांस बुकिंग का ट्रेंड लगातार मजबूत बना हुआ है। यही कारण है कि एयरलाइन ने बड़े विमान के संचालन का निर्णय लिया है। अब तक इस रूट पर एयरबस-320 विमान संचालित किया जा रहा था, जिसमें लगभग 186 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। नए एयरबस-321 विमान में एक बार में करीब 216 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें यात्रियों को टिकट मिलने में सुविधा होगी और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
हैदराबाद फ्लाइट दोबारा शुरू होने की उम्मीद
खेरिया एयरपोर्ट से हैदराबाद फ्लाइट का संचालन फिलहाल बंद है। हालांकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद भविष्य में इस सेवा को आगरा से दोबारा शुरू किए जाने की सुविधा जताई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या संतोषजनक रहती है तो एयरलाइन इस रूट पर भी सकारात्मक निर्णय ले सकती है।
बेंगलुरु के साथ-साथ मुंबई रूट पर भी यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एयरपोर्ट प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में इस रूट पर भी उड़ानों की क्षमता बढ़ाई जा सकती है। नियमित यात्रियों और व्यवसायिक यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ने से एयरलाइंस को बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है।
यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ: (Agra Airport News)
बड़े विमान के संचालन से यात्रियों को टिकट उपलब्ध बेहतर होगी। वेटिंग की समस्या कम होगी और व्यस्त सीजन में भी अधिक लोगों को सफर करने का मौका मिलेगा। आगरा एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई संपर्क मजबूत होने से पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
बेंगलुरु रूट पर बढ़ती यात्रियों की संख्या यह संकेत देती है कि आगरा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा के मांग लगातार बढ़ रही है। यदि यही उड़ान रुझान बना रहता है तो भविष्य में अन्य शहरों के लिए भी नई उड़ाने शुरू होने और मौजूदा सेवाओं के विस्तार की संभावना मजबूत हो सकती है।
Agra News: 400 से अधिक स्कूल वैन चालक हड़ताल पर, पेरेंट्स परेशान, चक्का जाम की चेतावनी








