Agra Crime: आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। बसेरा कॉलोनी स्थित कालिंदी विहार में मंगलवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रूपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे।
शाम को जब परिवार घर लौटा तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था और दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।
परिवार के बाहर जाते ही सक्रिय हुए चोर
पीड़ित दीक्षांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर घर पर कोई मौजूद नहीं था। वह नौकरी पर गए हुए थे, जबकि उनके पिता राजेश मिश्रा ड्यूटी पर थे। छोटा भाई निशांत मिश्रा फैक्ट्री में काम करने गया था। इसी दौरान चोरों ने सुने मकान को निशाना बनाया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले घर की रेकी की और फिर पीछे के दरवाजे से अंदर घुस गए। वारदात की अंजाम देने के बाद उन्होंने मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा दिया, ताकि किसी को तुरंत शक न हो सके।
अलमारी तोड़कर समेत ले गए जेवर और नकदी
शाम करीब चार बजे जब दीक्षांत मिश्रा घर पहुंचे तो उन्हें मुख्य गेट पर ताला लगा मिला, लेकिन अंदर जाने पर घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दोनों अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और कपड़े व जरूरी सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। परिवार के मुताबिक चोर घर से करीब 10 लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 10 हजार रूपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में शादी और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए रखे गए कीमती जेवर भी शामिल बताई जा रहे है।

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच हुई वारदात (Agra Crime)
पुलिस की शुरुआती जांच में मन जा रहा है कि चोरी की यह घटना दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच हुई। बदमाशों ने सुनसान समय का फायदा उठाया और आराम से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घर के अंदर की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर काफी देर तक घर में मौजूद रहे। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मौके से कुछ जरूरी साबूत जुटाए है। आसपास के मकानों और गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Agra News: आईएसबीटी से मनकामेश्वर तक जून में शुरू हो सकता है मेट्रो संचालन










