Agra News: आगरा में RPF जवानों पर फूटा रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा, ट्रैक पर उतरा परिवार

Published On: July 14, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा कैंट DSS नरेंद्र चाहर मारपीट मामला

Agra News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुई एक घटना के बाद सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उप स्टेशन प्रबंधक (DSS) नरेंद्र सिंह चाहर की कथित पिटाई के विरोध में उनका परिवार, रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग डीआरएस कार्यालय और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएसएस की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले आरपीएफ जवानों पर सख्त करवाई होनी चाहिए। मामला उस समय और गरमा गया जब बड़ी संख्या में महिलाएं और रेलवे कर्मचारी कैंट स्टेशन के पास एकत्र हो गए। कई महिलाओं ने ट्रैक पर बैठकर विरोध जताया और कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

क्या है पूरा मामला?

रविवार सुबह करीब 11 बजे आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हीराकुंड एक्सप्रेस खड़ी थी। ट्रेन चलने के दौरान एक महिला यात्री के चढ़ने को लेकर आरपीएफ जवानों और यात्राओं के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान चेन पोलिंग की बात सामने आई और विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि यात्री पक्ष और आरपीएफ के बीच बहस के दौरान मौके पर मौजूद DSS नरेंद्र सिंह चाहर ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

सोमवार को डीआरएस कार्यालय पहुंचे परिवार ने अधिकारियों से मुलाकात की। डीएसएस की पत्नी ने कहा कि उनके पति ने केवल एक यात्री की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप किया था, लेकिन उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा। उनका कहना था कि रेलवे प्रशासन को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

डीआरएम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी भी एकत्र हुए। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनके साथी कर्मचारी के साथ हुई घटना पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्य बहिष्कार और ट्रेनों को रोकने जैसे कदम उठा सकते है। हालांकि, अधिकारियों ने कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की और जांच पूरी होने तक कोई कठोस कदम न उठाने का अनुरोध किया।

डीआरएम कार्यालय ने मामले की जांच के लिए एक से दो दिन का समय मांगा है। अधिकारियों ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और सभी संबधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यात्रियों ने क्या कहा? (Agra News)

कुछ यात्राओं का कहना है कि ट्रेन चलने के दौरान महिला यात्री के चढ़ने की कोशिश से हादसा हो सकता था, इसलिए आरपीएफ ने उसे रोकने का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर, कई लोगों का कहना है कि विवाद को शांतिपूर्व तरीके से सुलझाया जा सकता था और मारपीट जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए थी। फिलहाल आगरा कैंट स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और रेलवे प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किस पक्ष की जिम्मेदारी तय होती है।

Agra News: आगरा में फ्रिज की बर्फ बनी शिवलिंग जैसी आकृति, बायरल वीडियो के बाद उमड़ी लोगो की भीड़

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment