Agra Crime News: आगरा कैंट स्टेशन पर चोरी का बड़ा खुलासा, 14.50 लाख का माल बरामद; दो शातिर चोर गिरफ्तार

Published On: अगस्त 31, 2026
Follow Us & Share
Agra Crime News: आगरा कैंट पर चोरी का खुलासा

Agra Crime News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के बैग व जेवर चोरी करने वाले गिरोह का जीआरपी ने खुलासा किया है। जीआरपी आगरा कैंट ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों अबरार और शोएब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब साढ़े 14 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।

बरामद सामान में सोने के कड़े, कंगन, अंगूठियां, झुमके, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये नकद, दो अमेरिकी डॉलर, मोबाइल फोन, लेडीज पर्स और उत्तर प्रदेश पुलिस के दो आईडी कार्ड भी मिले हैं। पुलिस की बरामदगी के बाद आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने घरेलू यात्रियों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी निशाना बनाया था।

तीन चोरी के मुकदमों से जुड़ा मिला सामान

जीआरपी के मुताबिक आरोपियों से बरामद सामान आगरा कैंट जीआरपी थाने में दर्ज तीन चोरी के मुकदमों से संबंधित पाया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों में यात्रियों के बैग और उनमें रखे जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की है पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो सोने के कड़े, सोने की अंगूठियां, झुमके, मंगलसूत्र और अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। एक मामले से संबंधित बरामदगी में दो अमेरिकी डॉलर के नोट भी मिले हैं। इससे पुलिस को यह संकेत मिला है कि आरोपी विदेशी यात्रियों के सामान को भी निशाना बनाते थे।

चोरों से मिला सामान

पुलिस के आईडी कार्ड और लेडीज पर्स भी बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस के दो आईडी कार्ड और एक लेडीज पर्स भी बरामद हुआ है। पुलिस इन सामानों के संबंध में भी जांच कर रही है कि ये किस यात्री या घटना से जुड़े हैं। जीआरपी का कहना है कि बरामदगी से कई पुराने चोरी के मामलों के खुलासे में मदद मिली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके साथ इस तरह की वारदातों में और कौन लोग शामिल हैं।

अबरार पर दर्ज हैं कई पुराने मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अबरार पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ भोपाल और ग्वालियर जीआरपी समेत कई थानों में चोरी और लूट के करीब 13 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस उससे अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरा आरोपी शोएब मुख्य रूप से चोरी का सामान ठिकाने लगाने में मदद करता था। पुलिस के मुताबिक वह अबरार के साथ रहता था और कई घटनाओं में उसके साथ शामिल रहा है। उसके खिलाफ भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

ट्रेनों में यात्रियों को बनाते थे निशाना (Agra Crime News)

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही बैग या पर्स चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए जेवर और अन्य सामान को बाद में ठिकाने लगाने का काम किया जाता था। जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने आगरा कैंट स्टेशन और आगरा से गुजरने वाली ट्रेनों में कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। साथ ही दूसरे राज्यों में दर्ज मामलों से भी आरोपियों के संबंधों की जांच की जा रही है।

जीआरपी टीम को मिला 10 हजार रुपये का पुरस्कार

इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता मिलने पर पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा ने जीआरपी टीम को 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस अधिकारियों ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। जीआरपी की इस कार्रवाई से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी से जुड़े कई मामलों के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस अब बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान और आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों से कनेक्शन की जांच कर रही है।

Agra Crime: न्यू आगरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; तमंचे और कारतूस बरामद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment