Agra Government Jobs 2026: आगरा में सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 12 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी।
UPSSSC की ओर से जारी भर्ती में कुल 12 स्थान है। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 11 पद और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का 1 पद शामिल है। यह भर्ती महाधिवक्त कार्यालय, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के लिए की जा रही है। भर्ती विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/ 2026 के तहत जारी किया गया है।
UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 3 सितंबर
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 7 सितंबर
- आवेदन की अंतिम तारीख: 28 सितंबर
- शुल्क समायोजन/संशोधन की अंतिम तारीख: 5 अक्टूबर 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए अभ्यर्थी का स्नातक पास होना जरूरी है। इसके साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या NIELIT से ‘O’ लेवल प्रमाणपत्र होना चाहिए। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पद के लिए संबंधित कंप्यूटर एप्लिकेशन में 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। वहीं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी का UPSSSC PET 2025 में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।
आयु सीमा कितनी है?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की कुल उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के तहत वेतन मिलेगा। इसका वेतनमान 25,500 रूपये से 81,100 रूपये तक है। वहीं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का पद पे लेवल-2 में है, जिसमें वेतनमान 19,900 रूपये से 63,200 रूपये तक निर्धारित है।
आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रूपये
इस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन/ प्रोसेसिंग शुल्क 25 रूपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क अलग से देना होगा। इस भर्ती की खास यह है कि सभी आवेदकों को सीधे मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। पहले UPSSSC PET 2025 के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
ऐसे करे UPSSSC Computer Operator के लिए आवेदन
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते है।
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन खोलें।
- कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- UPSSSC PET 2025 की पंजीकरण संख्या में लॉगिंग करें।
- मांगी गई जानकारी की जांच करें।
- शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण की पुष्टि करें।
- निर्धारित 25 रूपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थी ध्यान रखे। ( Agra Government Jobs 2026)
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। खासकर कंप्यूटर अनुभव, शैक्षणिक योग्यता और PET 2025 स्कोर से जुड़ी शतों को जांचना जरूरी है।
नोट आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। 4 सितंबर को आवेदन लिंक सक्रिय होने की पुष्टि नहीं है। भर्ती से संबंधित अंतिम और प्रामाणिक जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट को ही आधार माने।
Agra News: ट्रेन छूट गई तो आगरा वालों को मिलेंगे पैसे? जानें रेलवे का नियम
Agra Home Guard 2026: PET की तारीख तय, आगरा के उम्मीदवार ऐसे जानें अपना सेंटर






