Agra News: आगरा के धनौली एयरपोर्ट का मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया निरीक्षण, दिसंबर 2026 से उड़ान की तैयारी

Published On: सितम्बर 4, 2026
Follow Us & Share
Agra News: धनौली एयरपोर्ट निरीक्षण

Agra News: धनौली में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के काम का शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों से परियोजना से जुड़ी जानकारी ली गई और काम को तय समयसीमा में पूरा करने पर कोर दिया गया। मंत्री ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को बारीकी से देखा। अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट निर्माण की मौजूदा स्थिति और आगे किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद बेबी रानी ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश (Agra News)

बेबी रानी मौर्य ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम की रफ्तार के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और समय के अनुसार कार्य पूरा किया जाए। सरकार की योजना के मुताबिक दिसंबर 2026 से धनौली एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट का निर्माण पूरी होने के बाद आगरा के लोगों को हवाई यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलने की संभावना है।

घरेलू के साथ इंटरनेशनल उड़ानों की तैयारी

धनौली एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद घरेलू उड़ानों के साथ इंटरनेशनल फ्लाइट चलने की भी तैयारी की जा रही है। इसमें आगरा की हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार मिलने की उम्मीद है। आगरा दुनिया भर में पर्यटन के लिए जाना जाता है। ऐसे में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने से पर्यटकों की आवाजाही आसान हो सकती है। खासकर ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार और कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले काम पूरा करने पर जोर

एयरपोर्ट परियोजना को लेकर निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आगरा के लोगों को एयरपोर्ट की सुविधा देने की दिशा में काम को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी है। कैबिनेट मंत्री रानी मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में समयसीमा और गुणवत्ता दोनों का ध्यान रखा जाए।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े अधिकारियों से परियोजना की स्थिति की जानकारी ली। धनौली एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार आगरा के लोगों को लंबे समय से है। यदि योजना के अनुसार दिसंबर 2026 से उड़ान शुरू होती है, तो शहर की हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

SBI ATM से पैसे निकालने है? नया नियम जान लें, अब देना होगा ज्यादा चार्ज

Agra Government Jobs 2026: आगरा के युवा तैयार रहे! कंप्यूटर ऑपरेटर भारतीक नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment