Agra Janakpuri Mahotsav: आगरा की जनकपुरी को लेकर बढ़ा ऐलान, महोत्सव से पहले बदलेगा बाबूपुर रोड का नाम

Published On: July 14, 2026
Follow Us
Agra Janakpuri Mahotsav: जनकपुरी आयोजन

Agra Janakpuri Mahotsav: आगरा की ऐतिहासिक रामलीला परंपरा से जुड़ा जनकपुरी महोत्सव इस वर्ष सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में आयोजित किया जाएगा। रामलीला समिति ने आधिकारिक रूप से क्षेत्र को आयोजन का आवंटन पत्र सौंप दिया है। इसके साथ ही महोत्सव शुरू होने से पहले बाबूपुर रोड का नाम बदलने की घोषणा ने स्थानीय लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया है। समिति का कहना है कि इस बार आयोजन के पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

भवाना एस्टेट को मिला जनकपुरी महोत्सव का जिम्मा

रविवार को रामलीला मैदान के निकट स्थित रामहनुमान मंदिर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भावना एस्टेट, सिकंदरा को जनकपुरी महोत्सव का आधिकारिक आवंटन पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में रामलीला समिति के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। समिति ने विश्वास जताया कि क्षेत्र के सहयोग से इस वर्ष का आयोजन यादगार बनेगा।

रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने घोषणा की कि भावना एस्टेट के पास स्थित बाबूपुर रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को महोत्सव शुरू होने से पहले पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पार्षदों को आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर नगर निगम की बैठक में स्वयं उपस्थिति रहकर प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

पहले से अधिक भव्य होगा आयोजन

रामलीला समिति के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव की नई तकनीकी और आकर्षक मंच सज्जा के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। पहली बार रामलीला के प्रमुख प्रसंगों के लिए 10 से 12 अलग-अलग भव्य सेट तैयार किए जाएंगे। हर दृश्य के अनुसार मंच की सजावट बदलेगी, जिससे दर्शकों को अलग अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि राम जन्म, सीता स्वयंवर, वांगमन, पंचवटी, अशोक वाटिका, सेतु निर्माण, लंका दहन और रावण वध जैसे प्रमुख प्रसंगों के लिए विशेष मंच तैयार किए जा रहे है। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि प्रभाव और मथुरा की प्रसिद्ध रामलीला मंडली के मंचन से आयोजित को और भव्य बनाया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने दिया सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति ने क्षेत्र के प्रतिनिधियों को आवंटन पत्र सौंपा। स्थानीय लोगों ने आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने का भरोसा दिलाया। समिति ने सभी नागरिकों से रामलीला की परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने की अपील भी की। रामहनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन का संचालन समिति के उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।

सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा नया आयाम:(Agra Janakpuri Mahotsav)

आगरा का जनकपुरी महोत्सव वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और पर्यटक इस आयोजन को देखने पहुंचते हैं। इस बार भावना एस्टेट में होने वाला आयोजन नई, व्यवस्थाओं, आधुनिक मंच तकनीक और भव्य सजावट के कारण पहले से अधिक आकर्षक का केंद्र बनने की उम्मीद है। वहीं बाबूपुर रोड का नाम बदलने की पहल भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Agra News: होटल में पत्नी और कथित प्रेमी को साथ देखकर पति ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment