Agra News: होटल में पत्नी और कथित प्रेमी को साथ देखकर पति ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची

Published On: जुलाई 13, 2026
Follow Us & Share
Agra News: न्यू आगरा न्यूज

Agra News: न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार दोपहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद तीनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर मामला शांत हो गया।

कई दिनों से पत्नी पर था पति को शक

जानकारी के अनुसार, पति कमला नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और चांदी के कारोबार से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि उसे काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था। इसी वजह से वह कई दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। सोमवार को पत्नी घर से काम का बहाना बनाकर निकली तो पति भी उसका पीछा करते हुए न्यू आगरा क्षेत्र के एक होटल तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में पत्नी पहले से मौजूद एक युवक से मिलने पहुंची थी। पति ने दोनों को साथ देखा तो वह नाराज हो गया और मौके पर ही विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते तीनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप-प्रतियारोप और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि होटल कर्मचारियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

होटल स्टाफ ने पुलिस की दी सूचना: (Agra News)

हंगामा बढ़ने पर होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही न्यू आगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पक्षों को थाने ले गई। इस दौरान होटल परिसर में लोगो की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने सभी से अलग-अलग पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पत्नी पहले से ही पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इसके बावजूद दोनों एक ही घर में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और इसी कारण दोनों के रिश्तों में तनाव बना हुआ था।

आपसी समझौते के बाद शांत हुआ मामला

कई घंटे तक चली बातचीत और समझाइश के बाद शाम के समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस अधिकारयों ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से नई लिखित शिकायत नहीं दी गई। इसीलिए आवश्यक पूछताछ करने के बाद सभी को जाने दिया गया। पुलिस का कहना है कि यदि भविष्य में किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। होटल में हुई इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में होती रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून का पालन करें और शांति बाई रखें।

Agra News: महिला यात्रीकी मदद करना पड़ा भारी? आगरा DSS मारपीट मामले में पत्नी का बड़ा बयान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment