Agra Ki News: आगरा में कल सुबह पानी की सप्लाई बंद, 700 एमएम पाइपलाइन टूटी

Published On: August 10, 2026
Follow Us
Agra Ki News: मेट्रो कार्य के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन

Agra Ki News: आगरा के यमुनापार मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के निर्माण कार्य के दौरान रामबाग के पास जलकल विभाग की 700 एमएम की मुख्य पानी की पाइपलाइन टूट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद आसपास के इलाके में पानी भर गया और इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। पाइपलाइन टूटने से ट्रांस यमुना फेज-1 और फेज-2 में सोमवार सुबह पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को सुवह पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जलकल विभाग की टीम पाइपलाइन को दुरुस्त करने में जुटी है।

बिना सूचना खुदाई शुरू करने का आरोप

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर खुदाई की जा रही थी, वहां से जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से यमुनापार को पानी की सप्लाई करने वाली मुख्य पाइपलाइन गुजर रही थी। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि काम शुरू करने से पहले उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई थी। इसी दौरान यूपीएमआरसी की टीम ने खुदाई शुरू कर दी और पाइपलाइन इसकी चपेट में आ गई। पाइपलाइन टूटने के बाद जलकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

सोमवार दोपहर तक पूरा हो सकता है मरम्मत का काम

पानी की पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलने के बाद जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जलकल विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर मनीष कुमार के मुताबिक, पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग की टीम क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत का काम सोमवार दोपहर तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि, मरम्मत कार्य के चलते सोमवार सुबह ट्रांस यमुना फेस-1 और फेस-2 में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। ऐसे में लोगों को सुबह की जरूरत के लिए पहले से पानी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

करीब एक लाख लोगों पर पड़ सकता है असर

700 एमएम की यह मुख्य पाइपलाइन यमुनापार के बड़े क्षेत्र में पानी पहुंचाते है। इसके क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रांसयमुना फेस-1 और फेस-2 समेत आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। स्थानीय लोगों के लिए सोमवार सुबह पानी की कमी परेशानी का कारण बन सकती है। खासकर घरों में रोजमर्रा के काम और पेयजल की जरूरत को देखते हुए लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

लोगों को पानी के लिए करना होगा इंतजार (Agra Ki News)

जलकल विभाग की टीम मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने में जुटी है। विभाग की कोशिश है कि पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति सामान्य की जा सके। फिलहाल सोमवार सुबह पानी की सप्लाई बाधित रहने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों को सलाह है कि वे जरूरत के अनुसार पहले से पानी भरकर रखें, ताकि सुबह की जलापूर्ति बाधित होने पर परेशानी कम हो।

Agra News: सावन के दूसरे सोमवार से पहले आगरा पुलिस अलर्ट, मंदिरों में सुरक्षा कड़ी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment