Agra News: कमला नगर क्षेत्र के मनोहरपुर स्थित निषाद चौक पर रविवार सुबह एक युवक ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। युवक पहले अपनी विधवा भाभी से शराब पीने के लिए रूपये मांग रहा था। रूपये नहीं देने पर उसने भाभी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह टीम मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया और नीचे आने से इनकार करते हुए जान देने की धमकी देने लगा।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहे।
शराब के लिए रूपये नहीं मिलने पर भाभी से मारपीट
युवक सुबह नशे की हालत में घर पहुंचा था। उसने अपनी विधवा भाभी से शराब पीने के लिए रूपये मांगे। रूपये देने से मना करने पर युवक ने कथित तौर पर भाभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसी दौरान युवक तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से वह लगातार हंगामा करता रहा और नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ।
बताया गया कि युवक बार-बार जान देने की बात कह रहा था। पुलिस ने काफी सावधानी से उसे समझने का प्रयास किया, ताकि वह कोई गलत कदम न उठा सके। करीब तीन से चार घंटे तक चले प्रयास के बाद पुलिसकर्मी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में कामयाब रहे।
पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में की कार्रवाई (Agra News)
पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान सूरज निवासी निषाद चौक, मनोहरपुर कर्मयोगी फब्बारा के रूप में हुई है। एसीपी हरिपर्वत ने बताया कि युवक सुबह नशे की हालत में घर पहुंचा था। शराब के लिए रूपये मांगने को लेकर उसने अपनी भाभी के साथ मारपीट की और रूपये न मिलने पर वह टीम मंजिला छत पर चढ़ गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
Agra Ki News: आगरा में कल सुबह पानी की सप्लाई बंद, 700 एमएम पाइपलाइन टूटी




