Agra News: सावन के दूसरे सोमवार से पहले आगरा पुलिस अलर्ट, मंदिरों में सुरक्षा कड़ी

Published On: August 9, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में कांवड़ यात्रा पुलिस निरीक्षण

Agra News: सावन माह के कल दूसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आगरा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने रविवार को शहर के प्रमुख मंदिरों और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सही तरीके के दर्शन और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आगरा में सावन के दौरान शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। कांवड़ यात्रा और आगरा की परिक्रमा जलाभिषेक को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के सामने भीड़ नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बल्केश्वर और मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर लिया जायजा

अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने पुलिस उपयुक्त नगर और पुलिस उपायुक्त नगर/ अपराध के साथ थाना कमलानगर क्षेत्र स्थित बल्केश्वर मंदिर तथा थाना मंटोला क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर मंदिर और संबधित परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के आसपास श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रवेश और निकास व्यवस्था तथा कावंड़ यात्रा से जुड़े मार्गों की स्थिति को देख गया।

पुलिस अधिकारियों ने मंदिर समितियों के पदाधिकारियों और पुजारियों से भी बातचीत की तथा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का फोकस इस बात पर रहा कि रविवार और सोमवार को मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिस बल आसानी से व्यवस्था सँभल सके।

सुरक्षा से लेकर यातायात तक की तैयारियां

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग, जलाभिषेक स्थलों और मंदिरों के आसपास पुलिस तैनाती की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही न करने के आदेश दिए। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को लेकर भी जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण कई स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय रखने पर जोर दिया गया।

आगरा में पहले सोमवार को लेकर पुलिस अलर्ट

बैरिकेडिंग और प्रवेश निकास मार्ग पर विशेष नजर

पुलिस निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, कांवड़ यात्रा मार्ग, जलाभिषेक स्थल, मंदिरों के प्रवेश और निकास मार्ग तथा पार्किंग व्यवस्था को भी देखा गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान रास्तों पर अनावश्यक अवरोध न हो। मंदिरों में भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रवेश और निकास के लिए निर्धारित व्यवस्था का पालन कराया जाए, ताकि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा न हो।

पुलिस की ओर से सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

सोमवार को बढ़ सकती है मंदिरों में भीड़ (Agra News)

सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। कांवड़ यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण भी प्रमुख मार्गों पर दबाव बढ़ सकता है। इसी वजह से आगरा पुलिस ने पहले से ही प्रमुख मंदिरों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण शुरू कर दिया। बल्केश्वर और मनकामेश्वर जैसे प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

आगरा में कांवड़ यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही इस्तेमाल करें।
  • मंदिरों में प्रवेश और निकास के लिए निर्धारित व्यवस्था का पालन करें।
  • भीड़ के बीच धक्का मुक्की से बचें और धैर्य रखें।
  • वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।
  • पुलिसकर्मियों और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
  • किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Agra News: नौ दिन बाद जिंदगी की जंग हारी शीला देवी, आगरा में इलाज के दौरान मौत

Agra Ki News: सावन के दूसरे सोमवार पर 10 अगस्त को बदलेगा आगरा का ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले पढ़ें डायवर्जन प्लान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment