Agra News: आगरा में फ्रिज की बर्फ बनी शिवलिंग जैसी आकृति, बायरल वीडियो के बाद उमड़ी लोगो की भीड़

Published On: July 14, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में फ्रिज की बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति

Agra News: सावन और अमरनाथ यात्रा के बीच आगरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घर के फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ की आकृति शिवलिंग जैसी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे है। कई लोग इस आकृति को आस्था से जोड़ते हुए पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और चढ़ावा चढ़ाते हुए नजर आ रहे है।

बताया जा रहा है कि मामला आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भजा क्षेत्र का है। वायरल वीडियो के अनुसार, एक घर के फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ धीरे-धीरे जमकर ऐसी आकृति में बदल गई, जो देखने में शिवलिंग जैसी प्रतीत हो रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के लोगों में इसकी चर्चा शुरू हो गई और मौके पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग फ्रीजर के सामने पूजा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग जल अर्पित करने और श्रद्धा के साथ माथा टेकते दिखाई दे रहे हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने आकृति के सामने सिक्के और अन्य चढ़ावा भी रखा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अमरनाथ यात्रा से जोड़ते हुए अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताएं व्यक्त कर रहे हैं।

वीडियो में किए जा रहे अलग-अलग दावे

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह दावा करता सुनाई देता है कि अमरनाथ में बाबा बर्फानी का स्वरूप पिघलने के बाद यहां भोलेनाथ प्रकट हुए हैं। वहीं एक महिला यह भी दावा करती नजर आती है कि बर्फ की आकृति के पास ॐ जैसा निशान भी दिखाई दे रहा है। हालांकि इन दावों की किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल इस घटना को लेकर किसी विज्ञानिक संस्था या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फ्रीजर में तापमान, नमी और पानी के जमने की प्रक्रिया के कारण कई बार प्राकृतिक रूप से अलग-अलग आकार बन सकते हैं। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे चमत्कार संबंधी दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील: (Agra News)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो को लेकर लोगो से अपील की जा रही है कि किसी भी दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच ले। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इसे चमत्कार या धार्मिक घटना मानने संबंधी कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है। स्थानीय स्तर पर यह वीडियो लगातार साझा किया जा रहा हैं। और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे है।

Agra News: आगरा में नकली दवाओं का बड़ा खुलासा, 10 असली डिब्बों से बनते थे 1000 फर्जी पैक

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment