Agra News: आगरा में फिलहाल नहीं रुकेगी जलापूर्ति, बारिश के चलते शिवाजी मार्केट की पाइप लाइन शिफ्टिंग टली

Published On: July 9, 2026
Follow Us
Agra News: जलकल विभाग आगरा

Agra News: शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। आगामी 9 और 10 जुलाई को शहर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। दरअसल, शिवाजी मार्केट क्षेत्र में प्रस्तावित पुरानी पाइप लाइन की शिफ्टिंग का कार्य लगातार हो रही बारिश के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जलकल विभाग ने मौसम सामान्य होने तक इस कार्य को टालने का निर्णय लिया है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जलकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, छत्ता जों के अंतर्गत बिजलीघर चौराहा स्थित शिवाजी मार्केट के पास करीब 70 वर्ष पुरानी पाइप लाइन को स्थानांतरित किया जाना था। इस कार्य के लिए पहले से तैयारी पूरी कर ली गई थी और शिफ्टिंग के दौरान शहर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना थी। हालांकि लगातार बारिश होने से कार्यस्थान पर पानी भर गया, जिसके चलते तकनीकी टीम को काम रोकना पड़ा।

बारिश बनी बड़ी वजह

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खुदाई वाले स्थान पर भारी मात्रा में पानी भर जाने के कारण मशीनों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित तरीके से कार्य करना संभव नहीं रहा। पंपों की सहायता से दो बार पानी निकालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन लगातार बारिश के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इसी कारण करीब 16 मीटर लंबी पाइप लाइन की शिफ्टिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई।

75 प्रतिशत शहर में सामान्य रहेगी सप्लाई

जलकल विभाग के अनुसार, पाइप लाइन शिफ्टिंग तलने से गुरुवार और शुक्रवार को शहर के लभभग 75 प्रतिशत क्षेत्रों में पहले की तरह नियमित जलापूर्ति होगी। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स, सिकंदरा और एमबीबीएस प्लांट से प्रतिदिन होने वाली पानी की आपूर्ति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इन स्त्रोतों से शहर को रोजाना लगभग 350 एमएलडी गंगाजल उपलब्ध कराया जाता है।

इन इलाकों के लोगों को राहत

आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, बोदला, ताजगंज सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के लोगों को निर्धारित समय पर पानी मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में किसी क्षेत्र में अतिरिक्त जल संकट की संभावना नहीं है। इससे नागरिकों को पानी का भंडारण करने की आवश्यकता भी नहीं होगी।

मौसम सामान्य होने पर होगा कार्य: (Agra News)

जलकल विभाग का कहना है कि मौसम साफ होते ही पाइप लाइन शिफ्टिंग का नाया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। कार्य शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को तुरंत सूचना दी जाएगी ताकि वे आवश्यक तैयारी कर सकें और जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में असुविधा से बच सकें। जलकल विभाग के जीएम कुमार गौरव ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य फिलहाल दो से चार दिनों के लिए स्थगित किया गया है। मौसम अनुकूल होने पर नई तिथि घोषित की जाएगी और इसकी जानकारी समय रहते आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

Agra News: आगरा में पहली तेज बारिश ने खोली पोल, VIP रोड पर 2 फिर पानी, 25 से ज्यादा इलाकों में जलभराव

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment