Agra News: आगरा में नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। ड्यूटी के दौरान घायल हुए एक संविदा सफाईकर्मी को समय पर सहायता न मिलने का मामला विवाद पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध का रास्ता अपनाते हुए काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि साथी कर्मचारी के घायल होने के बाद लगातार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस सहायता नहीं मिल सकी। इसी नाराजगी के चलते कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
ड्यूटी के दौरान हुआ था हादसा
बताया जा रहा है कि नगर निगम के कार्यरत एक संविदा सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद साथी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि निगम प्रशासन घायल कर्मचारी के इलाज और आर्थिक सहायता को लेकर तुरंत कदम उठाएगा। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई मदद नहीं पहुंची, तो कर्मचारियों के बीच नाराजगी बढ़ती चली गई।
घायल कर्मचारी के साथ काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है, बल्कि हर उस कर्मचारी की आवाज है जो रोजाना कठिन परिस्थितियों में काम करता है। उनका कहना है कि यदि आज आवाज नहीं उठाई गई, तो भविष्य में किसी अन्य कर्मचारी के साथ भी ऐसी स्थित पैदा हो सकती है।

यमुना पार क्षेत्र में कर्मचारियों ने रोका काम
घटना के विरोध में यमुना पार क्षेत्र के निगम कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। कई कर्मचारी एकत्र होकर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक घायल साथी को न्याय और उचित सहायता नहीं मिलेगी, तक तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। यदि यह विरोध लंबा चलता है तो कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्मचारियों ने दी बड़ी चेतावनी (Agra News)
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में घायल कर्मचारी को सहायता नहीं मिली, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर सभी कार्यशालाएं और विभागीय काम भी बंद किए जा सकते है। कर्मचारियों के अनुसार पिछले करीब 15 दिनों से यह मामला लंबित है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से अब कर्मचारी खुलकर विरोध कर रहे है। फिलहाल निगम कर्मचारियों का आंदोलन चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले समय में प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत इस पूरे मामले की दिशा तय करेगी।
Agra News: आगरा में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, ऑनलाइन दवा ब्रिकी के विरोध में हड़ताल







