Agra News: टेडी बागिया-शाहदरा सड़क बनी मुसीबत, धूल-किचड़ और गड्ढों से लोग परेशान

Published On: July 17, 2026
Follow Us
Agra News: टेडी बगिया शाहदरा सड़क

Agra News: आगरा शहर के टेडी बगिया से शाहदरा तक सीएम ग्रेड योजना के तहत चल रहा सड़क निर्माण कार्य स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिय बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। अधूरे निर्माण और बदहाल सड़क की वजह से क्षेत्र में धूल, कीचड़ और गहरे गड्ढों की समस्या लगातार बढ़ रही है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है, जबकि सूखे मौसम में उड़ती धूल लोगों और दुकानदारों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।

बारिश में कीचड़, धूप में उड़ रही धूल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खुदाई के बाद निर्माण कार्य की गति धीमी पड़ गई है। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई होती है। वहीं मौसम साफ रहने पर पूरे दिन धूल उड़ने से आसपास की दुकानों और घरों तक धूल पहुंच रही है। क्षेत्र के व्यापारियों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ा है। ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है और दुकानों के भीतर तक धूल पहुंचने से सामान भी प्रभावित हो रहा है। कई दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ समय से ब्रिकी में गिरावट दर्ज की गई है।

टेडी बगिया शाहदरा सड़क पर गड्ढा खोदते हुए

गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाते है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले नाला निर्माण, फिर सीवर लाइन और अब पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की कई बार खुदाई की गई। लगातार निर्माण कार्य के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय होता तो बार-बार सड़क खोदने की नौबत नहीं आती।

सड़क पर गड्ढे और धूल

स्थानीय लोगों ने की यह मांग: (Agra News)

ब्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने, सड़क के गड्ढों को जल्द भरने और निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे धूल कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही अधूरे निर्माण को समय पर पूरा करने से यातायात भी सामान्य हो सकेगा। टेडी बगिया शाहदरा मार्ग शहर के महत्वपूर्ण संपर्क मागों में शामिल है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि संबधित विभाग जल्द प्रभावी कदम उठाएंगे ताकि सड़क निर्माण समय पर पूरा हो और लोगों को धूल, कीचड़ व जाम जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।

Agra Weather Today: बादलों का डेरा, हल्की बारिश के आसार, उमस से अभी नहीं मिलेगी राहत

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment