Agra News Daily: आगरा में बढ़ा वायरल बुखार, डॉक्टर ने बच्चों के लिए जारी की खास चेतावनी

Published On: अक्टूबर 14, 2025
Follow Us & Share
आगरा में बदलते मौसम के बीच बच्चों में वायरल बुखार

आगरा| बदलते मौसम के साथ ही शहर में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है| सुबह-शाम की ठंडी हवा और दिन में बढ़ती गर्मी ने बच्चों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर डाला है| सरकारी और निजी अस्पतालों में हर दिन वारयल बुखार के दर्जनों बच्चे पहुंचे रहे है| डॉक्टरों का कहना है कि इस बार का बुखार पिछली बार की तुलना में ज्यादा असरदार और लंबा चल रहा है|

आगरा में बदलते मौसम के बीच बच्चों में वायरल बुखार

एस.एन मेडिकल कॉलेज, आगरा के बाद रोग विशेषज डॉक्टर मधु का कहना है कि तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से बच्चों की इम्यूनिटी पर सीधा असर पड़ रहा है| सुबह हल्की ठंड और दोपहर की गर्मी शरीर को भ्रमित कर रही है, जिससे वायरस को फैलने का मौका मिलो रहा है| उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में ओपीडी में 60% बच्चे वायरस लक्षणों के साथ आए है|

डॉ. मधु ने बताया कि इस बार बुखार के साथ गले में खराश, सिरदर्द थकान, और शरीर में दर्द जैसे लक्षण भी ज्यादा दिनों तक बने रहते है| पहले जहां 2-3 दिन में बच्चे ठीक हो जाते थे, अब 5-7 दिन का समय लग रहा है| कई मामलों में लगातार खांसी और जुकाम भी बन हुआ है|

डॉक्टरों की सलाह: बचाव ही सबसे बेहतर इजाज

बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि माता-पिता को बच्चों की दिनचर्या में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए| मौसम के हिसाब से कपड़े पहनना जरूरी है| सुबह स्कूल भेजते समय हल्का गर्म कपड़ा पहनाएं और शाम को बाहर खेलने से बचाएं

डॉ.सीमा अग्रवाल, बाल स्वास्थ्य विशेषज, बताती है – “माता-पिता को बच्चों को बाहर की चीजें खाने से रोकना चाहिए| सड़क किनारे की चाट, बर्गर या ठंडी चीजें से बच्चों में संक्रमण बढ़ सकता है| इसके अलावा घर में नियमित सफाई रखें और पानी उबालकर ही पीने दें|” उन्होंने कहा कि बच्चों को विटामिन-सी युक्त फल जैसे सत्र, आंवला, नींबू का रस देना चाहिए जिससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है|

स्कूलों में भी बढ़ी सतर्कता

शहर के कई स्कूलों ने बच्चों में बढ़ते बुखार को देखते हुए स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है| कुछ स्कूलों ने मॉर्निंग असेंबली और आउटडोर गेम्स अस्थायी रूप से बंद कर दिए है ताकि बच्चे ठंड या धूल से संक्रमित न हों| स्कूल प्रिंसिपल नीलम वर्मा ने बताया,”हमने बच्चों को हाथ धोने की आदत डालने और मास्क पहनने के लिए कहा है| बुखार या जुकाम वाले छात्रों को स्कूल आने से मना किया गया है ताकि संक्रमण न फैले|”

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती हफ्तों में तापमान में औसतन 10 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव देखा गया है| सुबह की ठंड और दिन की गर्मी के कारण शरीर का तापमान नियंत्रण बिगड़ रहा है| यही वजह है कि वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है|

आगरा मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने कहा,”यह संक्रमण केवल बच्चों तक सीमित नहीं है| बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग भी इसकी चपेट में आ सकते है|”

घरेलू उपाय भी असरदार

डॉक्टरों के साथ-साथ आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू नुस्खे भी राहत दे सकते है|

1. तुलसी और अदरक की चाय से गले की खराश में आराम मिलता है|

2. स्टीम लेने से नाक बंद और सिरदर्द में राहत मिलती है|

3. हल्दी वाला दूध रात में पीने से शरीर की गर्मी संतुलित रहती है|

इम्यूनिटी बढ़ने के उपाय

डॉक्टरों का कहा कि बदलते मौसम में पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम बच्चों को संक्रमण से बचा सकता है| माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे मोबाइल या टीवी के सामने ज्यादा समय न बिताएं बल्कि थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी करें|

माता-पिता के लिए 5 जरूरी सावधानियां

1. बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं|

2. ठंड या बासी खाना खाने से बचाएं|

3. भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें|

4. पर्याप्त पानी और पौष्टिक आहार दें|

5. किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें|

वायरल बुखार का असर कितने दिन रहता है

डॉक्टरों के अनुसार अमान्य वायरल बुखार 3 से 5 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन इस बार देखा गया है कि कई बच्चों को 7 से 10 दिन तक लक्षण बने रहते है| इसका मुख्य कारण तापमान में बार-बार बदलाव और हवा में नमी की मात्रा है|

आगरा के अस्पतालों में बढ़ती भीड़

आगरा के जिला अस्पताल और एस.एन. मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है| मेडिकल स्टाफ को अतिरिक्त शिफ्ट में काम करना पड़ रहा है| डॉक्टरों ने सलाह दी है कि हल्के बुखार में पेरासिटामोल लें|और खुद से एंटीबायोटिक दवाएं न खाएं|

CONCLUSION

बदलता मौसम केवल बच्चों ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए चुनौती बन गया है| डॉक्टरों की एक राय है कि थोड़ी सी सावधानी, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम इस वायरल से आसानी से बच सकते है| माता-पिता को जागरूक रहना होगा ताकि उनके बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रहें|

Agra News Daily: ट्रांस यमुना कॉलोनी में नलों से गंदा पानी, लोग परेशान 

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment