10001mAh बैटरी वाला Realme का धांसू फोन हुआ सस्ता, Flipkart Sale में मिल रहा बड़ा ऑफर

Published On: अगस्त 27, 2026
Follow Us & Share
Realme P4 Power 10001mAh बैटरी फोन

अगर आप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे है, तो Realme P4 Power पर मिल रहा ऑफर आपके काम का हो सकता है। Flipkart पर चल रही Realme Days Sale में इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh की बड़ी बैटरी को बनाया है। फोन को इस साल की शुरुआत में भारत में पेश किया गया था। इसके साथ बड़ी स्क्रीन, हाई रेफ्रिश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और वाटर डस्ट रेजिरेटेंस जैसे फीचर्स भी दिए गए है।

Realme P4 Power की कीमत और डिस्काउंट

Realme P4 Power को अलग-अलग RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। Flikart पर इसकी लिस्टेड कीमतें 29,999 रूपये 31,999 रूपये और 34,999 रूपये बताई गई है। Realme Days Sale के दौरान फोन पर 1,500 रूपये की कटौती मिल रही है। बैंक ऑफर का इस्तेमाल करने पर इसकी शुरुआती कीमत 28,499 रूपये तक आ सकता है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 22,250 रूपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलने की जानकारी दी गई है। हालांकि एक्सचेंज की वास्तविक वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, स्थिति और अन्य शतों पर निर्भर करेगी।

10001mAh की बड़ी बैटरी

Realme P4 Power की सबसे खास बात इसकी 10001mAh बैटरी है। इतनी बड़ी क्षमता वाली बैटरी की वजह से यह फोन उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो बार बार चार्जिंग से बचना चाहते है। तो फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है। यानी जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले

  • Realme P4 Power में 6.8 इंच का 1.5K FHD+4D कर्व AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसमें Hyper Glow डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
  • स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स में विजुअल एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद हो सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6500 स्क्रीन ज्यादा चमकदार तक बताई गई है।
  • फोन को IP 66, IP 68, और IP 69 रेटिंग भी मिली है। इससे धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में फोन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है।

कैमरा सेटअप भी दमदार

फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Power के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP ka अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

मीडिया टेक Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। फोन में 12 GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे विकल्प मौजूद है। सोफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Androil 16 आधारित Realme UI पर चलता है।

किसके लिए बेहतर है Realme P4 Power?

Realme P4 Power उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जिन्हें बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए। 10001mAh की क्षमता, 80W फास्ट चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले इसे इस सेगमेंट में अलग पहचान देते है। अगर आपका फोकस लंबे बैटरी बैकअप, बड़ी स्क्रीन और रोजमर्रा के साथ गेमिंग जैसे इस्तेमाल पर है, तो यह फोन एक विकल्प हो सकता है। हालांकि खरीदारी से पहले Flipkart पर अपने बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और उपलब्ध वेरिएंट की कीमत जरूर जांच लें।

निष्कर्ष

Realme P4 Power की सबसे बड़ी ताकत इसकी 10001mAh बैटरी है। Flipkart की Realme Days Sale में 1,500 रुपये की छूट और चुनिंदा ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और कम हो सकती है। बड़ी AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 7400 Ultra और 80W चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे बैटरी-केंद्रित स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए दिलचस्प बनाते हैं।

Philips Phone: Samsung-Xiaomi को टक्कर देने आ रहा Philips का नया 5G Smartphone, जानें फीचर्स

Agra News: रक्षाबंधन से पहले आगरा में बड़ी कार्रवाई, 7 हजार लीटर दूध और 145 किलो खोया नष्ट

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment