Gold Price Today: आगरा में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, 7 दिन में कब बढ़ा और कब घटा रेट? जानें आज का भाव

Published On: सितम्बर 8, 2026
Follow Us & Share
Gold Price Today: आगरा में आज सोने-चांदी का भाव

Gold Price Today: आगरा में सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में कभी तेज बढ़त हुई तो कभी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 4 सितंबर को 24 कैरेट सोने के भाव में एक दिन में रु 3,350 की बढ़ोतरी हुई, जबकि 6 सितंबर को रु 1,870 की गिरावट दर्ज की गई। आगरा में 7 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव रु 1,54,940 प्रति 10 ग्राम रहा। इससे एक दिन पहले 6 सितंबर को यह भाव 1,54,950 था। यानी 24 कैरेट सोना रु 10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

22 कैरेट सोने का क्या रहा भाव?

ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट सोने का भाव भी महत्वपूर्ण है। आगरा में 7 सितंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत करीब रु 1,42,040 प्रति 10 ग्राम रही। पिछले दिनों में 22 कैरेट सोने में भी 24 कैरेट की तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 4 सितंबर को इसमें करीब रु 3,070 की तेजी आई, जबकि 6 सितंबर को लगभग रु 1,710 की गिरावट दर्ज हुई।

7 दिनों में कब बढ़ा और कब गिरा सोने का भाव?

तारीख 24K सोना/10 ग्राम 22K सोना/10 ग्राम चांदी/किलो
2 सितंबर रु1,54,230रु1,41,390रु2,70,900
3 सितंबर रु1,52,160रु1,39,490रु2,65,900
4 सितंबररु1,55,510रु1,42,560रु2,71,100
5 सितंबररु1,56,820रु1,43,760रु2,70,900
6 सितंबररु1,54,950रु1,42,050रु2,71,000
7 सितंबर रु1,54,940रु1,42.040रु2,70,900

8 सितंबर को क्या है सोने-चांदी का भाव?

8 सितंबर को आगरा में सोने के भाव को लेकर अलग-अगल स्त्रोतों में मामूली अंतर है। एक ताजा अपडेट में 24 कैरेट सोने का भाव करीब रु 1,54,940 प्रति 10 ग्राम बताया गया है। वहीं चांदी के लिए कुछ स्त्रोत करीब रु2.50 लाख प्रति किलो का भाव दिखा रहे है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हलचल बनी हुई है। 8 सितंबर को कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच अंतराष्ट्रीय सोने की कीमत में तेजी आई।

चांदी के भाव में भी आया बदलाव

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उपलब्ध बाजार आंकड़ों के अनुसार 7 सितंबर को आगरा में चांदी करीब ₹2.41 लाख प्रति किलो के आसपास रही। 6 सितंबर की तुलना में 7 सितंबर को चांदी में तेजी दर्ज हुई। वहीं अलग-अलग सराफा बाजारों और रेट उपलब्ध कराने वाली वेबसाइटों पर चांदी के भाव में अंतर दिखाई दे रहा है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय सराफा बाजार में मौजूदा भाव की पुष्टि करना जरूरी है।

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव क्यों?

सोने की कीमत सिर्फ स्थानीय मांग पर निर्भर नहीं करती। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव, डॉलर की कीमत, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, भू-राजनीतिक परिस्थितियां और निवेशकों की खरीदारी जैसे कारण इसके भाव को प्रभावित करते है। चांदी पर भी अतंरराष्ट्रीय बाजार के साथ औद्योगिक मांग और घरेलू बाजार की स्थिति का असर पड़ता है।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान (Gold Price Today)

अगर आप आगरा में सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे है तो केवल बाजार में बताए गए बेस रेट को देखकर खरीदारी न करें। ज्वेलरी के अंतिम बिल में मेकिंग चार्ज और लागू GST जैसी लागत भी शामिल हो सकती है। सोने की ज्वेलरी खरीदने समय हॉलमार्क और शुद्धता की जानकारी जरूर जांचें। अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है, इसीलिए खरीदारी से पहले बिल की पूरी जानकारी लेना बेहतर है।

EPFO Pension Rules: प्राइवेट नौकरी वालों को रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? ऐसे समझें पूरा हिसाब

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment