---Advertisement---

Agra News: सोशल मीडिया पर फैल रही पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई

Published On: March 7, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा पेट्रोल पंप
---Advertisement---

Agra News: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही है। इन अफवाहों के कारण देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी होने की आशंका जताई जा रही है। कई जगहों पर लोग एहतियात के तौर पर अपनी गाड़ियों की टंकी फूल कराने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे है, जिससे कुछ पेट्रोल पर भीड़ की स्थिति देखने को मिल रही है। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियां और पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ कहा है कि देख में ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनाई हुई है।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की संभावनाओं से जुड़ी खबरों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि भारत में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इन दावों के बाद कई शहरों में लोग एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। इससे कुछ स्थानों पर अचानक भीड़ बढ़ गई और लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि ऐसी स्थिति पूरी तरह अफवाहों की वजह से बनी है। उनके अनुसार तेल कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर रही हैं और स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। आगरा समेत कई शहरों के पेट्रोल पंप प्रबंधकों ने बताया कि उनके पास कई दिनों का ईंधन स्टॉक उपलब्ध है और रोजाना की तरह टैंकरों के माध्यम से सप्लाई भी मिल रही है।

हाईवे स्थित कई पेट्रोल पंपों के संचालकों का कहना है कि बुधवार को अचानक कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाया कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है। इसके बाद शहर के कुछ इलाकों में लोग जल्दबाजी में अपनी गाड़ियों की टंकी भरवाने पहुंच गए। हालांकि पंप संचालकों ने लोगों को समझाया कि ऐसी किसी भी तरह की कमी की कोई सूचना नहीं है।

पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों का भी कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु है। भारत में तेल कंपनियां अपने डिपो और रिफाइनरियों के माध्यम से लगातार पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बनाए रखती हैं। यदि किसी क्षेत्र में मांग अचानक बढ़ भी जाती है तो अतिरिक्त टैंकरों के जरिए आपूर्ति को संतुलित किया जाता है।

कुल मिलाकर पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच तेल कंपनियों, पेट्रोल पंप संचालकों और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है। इसलिए नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Agra News: आज आगरा आएंगे सीएम योगी, खेरिया एयरपोर्ट से मथुरा रवाना होने तक पूरा शेड्यूल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment